किसी भी दंपत्ति के लिए मां-बाप बनने का सुख सबसे बड़ा सुख होता है। कुछ कपल्स शादी के कुछ सालों तक बच्चा नहीं चाहते, लेकिन कुछ लोग शादी के बाद बच्चा चाहते हैं लेकिन कंसीव नहीं कर पाते हैं। कंसीव नहीं करने के कई कारण हो सकते हैं जैसे यूटरस का इर्रेगुलर शेप जो फर्टिलिज़्ड अंडे को जगह नहीं देता है, फाइब्रॉएड की वजह से कंसीव करने में होती है दिक्कत, ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब में रुकावट, पुरुषों की हेल्थ प्रॉब्लम, तनाव, बढ़ती उम्र, हार्मोन में उतार-चढ़ाव की वजह से कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है। महिलाओं और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की वजह से भी कंसीव करने में दिक्कत होती है।
आप जानते हैं कि इनफर्टिलिटी का इलाज करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। इनफर्टिलिटी का इलाज करने के लिए कुछ पोषक तत्व बेहद असरदार साबित होते हैं जो प्रजनन क्षमता में सुधार करते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से कंसीव करने की संभावना बढ़ सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कुछ फूड्स का सेवन करने से हॉर्मोन संतुलित होते हैं और प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। इंफर्टिलिटी से जूझ रही महिलाएं और पुरुष अगर लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करें तो आसानी से इस बीमारी से बाहर आ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फूड हैं जो फर्टिलिटी को बढ़ाते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन
पत्तेदार साग जैसे पालक, केल और स्विस चर्ड को डाइट में शामिल करें। इन फूड में आवश्यक विटामिन और खनिज खासतौर पर फोलेट प्रचुर मात्रा होता है जो इनफर्टिलिटी का इलाज करता है। फोलेट एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारी बॉडी में कोशिका विभाजन और डीएनए संश्लेषण से संबंधित लगभग हर चीज को संचालित करता है। ये महिलाओं में अंडे और पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी सुधारने में महत्वपूर्ण है।
बेरीज का करें सेवन
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी में एंटीऑक्सीडेंट और विशेष रूप से विटामिन सी भरपूर मौजूद होता है जो इम्युनिटी में सुधार करता है। एंटीऑक्सीडेंट कोशिका को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता हैं, जो महिलाओं में अंडे की गुणवत्ता में सुधार करता है और प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता हैं। विटामिन सी हार्मोन को बैलेंस करता है और इम्युनिटी में सुधार करता है।
नट्स और सीड्स का करें सेवन
नट्स और सीड्स का सेवन करने से फर्टिलिटी बूस्ट होती है। ड्राई फ्रूट में बादाम और अखरोट का सेवन और सीड्स में अलसी और चिया सीड्स का सेवन करें। ये ड्राई फ्रूट और सीड्स हेल्दी फैट से भरपूर हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो हार्मोन के उत्पादन में बहुत सहायक होता है। इन फूड्स में जिंक और विटामिन ई भी मौजूद होता है जो प्रजनन क्षमता में सुधार करता है।
फैटी फिश का करें सेवन
वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन का सेवन करें। इस मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है जो सूजन को कम करने और हार्मोन उत्पादन में सहायता करता है। ये मछलियां प्रजनन क्षमता में सुधार करती है और विटामिन डी की कमी भी पूरा करती हैं। हफ्ते में दो बार मछली का सेवन आपकी इंफर्टिलिटी में सुधार कर सकता है।