हमारी डाइट बेहद खराब होती जा रही है खासतौर पर शहरी लोगों की। डाइट में मैदा, प्रोसेस फूड,फास्ट फूड और मसालेदार फूड्स का सेवन बढ़ता जा रहा है जिसका सीधा असर हमारे पाचन पर पड़ रहा है। इन अनहेल्दी फूड्स को खाने के बाद घंटों खट्टी डकारें आती हैं, पेट फूल कर कुप्पा बन जाता है और अपच जैसी परेशानी होती है। ऐसा खाना पूरी तरह पचता नहीं और पेट में सड़ता रहता है और आंतों में गंदगी बढ़ने लगती है। 

हम जो कुछ भी खाते हैं वो पहले पचता है और उसे हमारी बॉडी सोखती है। खाना सोखने का काम छोटी आंत करती है। अगर आपकी छोटी आंत साफ नहीं होगी तो आपका खाना ठीक से नहीं पचेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन दुरुस्त रहे और आप जो भी खाएं वो तुरंत पच जाए तो आप खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करें। कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपका खाना पचाने में मदद करती हैं। कुछ चीजें आपका खाना जल्दी पचाती हैं और आपकी छोटी आंत को भी साफ करती हैं। आइए जानते हैं कि खाना हजम करने के लिए कौन-कौन से तरीके अपना सकते हैं।

खाने से पहले गुनगुना पानी पिए

हेल्थलाइन के मुताबिक अगर आप चाहते हैं कि आपका खाया हुआ खाना जल्दी पच जाए तो आप खाने से पहले या फिर खाने के साथ ठंडे पानी का सेवन नहीं करें। ठंडे पानी का सेवन करने से आपका खाना जल्दी नहीं पचता। ठंडा पानी का सेवन करने से हमारी आंत सिकुड़ जाती है आप जब ठंडा पानी पीने के बाद कुछ खाते हैं तो खाने को ज्यादा जगह नहीं मिलती और वो ठीक से घूम नहीं पाता है जिससे वो जल्दी नहीं पचता। ऐसी स्थिति में आपको अपच की परेशानी हो सकती है, पेट फूल सकता है और गैस बन सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना जल्दी पच जाएं तो आप खाने से पहले गुनगुना पानी पिएं।

खाने के बाद अजवाइन का करें सेवन

जो कुछ भी खाते हैं और उसे जल्दी पचाना चाहते हैं तो आप अजवाइन का सेवन करें। खाना खाने के तुरंत बाद आप एक चम्मच अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन का सेवन चबा चबाकर करें ताकि लार के साथ ये पेट में पहुंचे। इस तरीके से अजवाइन का सेवन करने से आपका पाचन दुरुस्त होगा और आपने जो कुछ भी खाया है वो जल्दी पचेगा।

खाने के बाद भुना हुआ जीरा खाएं

खाने के बाद भुने हुए जीरे का सेवन करने से आपका खाना जल्दी पचेगा। भुने हुए जीरे की तासीर गर्म होती है जो पाचन को मजबूत करती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर जीरे का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग से निजात मिलती है। भुने हुए जीरे का सेवन करने से खाना जल्दी पच जाता है।

इन फूड्स से करें परहेज

अगर आपको अपच की परेशानी रहती है तो आप फैटी फूड, प्रोसेस फूड, फास्ट फूड,अचार और तेज मसाले वाले फूड्स का सेवन करने से परहेज करें। ये फूड आपके पाचन को बिगाड़ते हैं।

छोटी आंत की सफाई कैसे करें

छोटी आंत को साफ रखना चाहते हैं तो आप सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी का सेवन करने से आपकी स्मॉल इंटेस्टाइन क्लीन हो जाती है जो हमारे खाने के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी है।