आजकल आंतों से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज, IBS, लीक गट सिंड्रोम और ब्लोटिंग की परेशानी लोगों को बेहद परेशान कर रही है। इस परेशानी का मुख्य कारण खराब डाइट जैसे प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन, डाइट में फाइबर और प्रोटीन का कम सेवन, बढ़ता तनाव और बॉडी एक्टिविटी में कमी जिम्मेदार है। आंतों से जुड़ी इस परेशानी का इलाज करने के लिए डाइट में सुधार करना बेहद जरूरी है। डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना जरूरी है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, पेटी की गैस और एसिडिटी को कंट्रोल करते हैं।

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया अगर आप आंतों की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं और पाचन को हमेशा ठीक रखना चाहते हैं तो आप डाइट में फर्मेंटेड फूड्स का सेवन करें। ये फूड आंतों की सेहत के लिए बेहतरीन होते हैं।

प्रोबायोटिक्स फूड पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं और इम्यूनिटी में सुधार करते हैं। इन फूड्स को रोजाना दिन भर के खाने में शामिल किया जाए तो गट हेल्थ में सुधार होता है। आइए जानते हैं कि गट हेल्थ में सुधार करने के लिए और अरबों गुड बैक्टीरियां को बढ़ाने के लिए आप डाइट में कौन-कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

रोजाना दही और छाछ का करें सेवन

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोजाना दही और छाछ का सेवन करने से पाचन ठीक होता है और आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है।  प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ पाचन में सुधार करती है और पेट को ठंडा रखती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी गट हेल्थ दुरुस्त रहे और आंतों में गुड बैक्टीरिया का बैलेंस बना रहे तो आप रोजाना दही और छाछ खाने की आदत डाल लें। ये दोनों फूड तेजी से अरबों की संख्या में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और खराब बैक्टीरिया को मारते हैं।

खाने के साथ अचार खाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपकी गट हेल्थ दुरुस्त रहे तो आप खाने के साथ अचार का सेवन करें। घर का बना टेस्टी अचार न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि गट हेल्थ में भी सुधार करेगा। अचार खाने से गुड बैक्टीरिया अरबों की संख्या में बढ़ेंगे और पाचन को मजबूत करेंगे। याद रखें कि ज्यादा नमक या तेल वाला अचार सीमित मात्रा में ही खाएं। फर्मेंटेड फूड में प्रीबायोटिक मुख्य इंग्रीडेंट होता है जो गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार होता है।

इडली और डोसा खाएं

आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप डाइट में चावल और उड़द दाल से बनी इडली और डोसा का सेवन करें। इडली और डोसा दक्षिण भारतीय फर्मेंटेड डिश है। इसका सेवन करने से ये आसानी से पच जाती है। इसे खाने से कब्ज का इलाज होता है और ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है। आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

किमची का करें सेवन

किमची एक कोरियन फर्मेंटेड वेजिटेबल डिश है जिसका सेवन कोरियाई लोग बहुत ज्यादा करते हैं। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और गट हेल्थ में सुधार होता है। ये डिश बॉडी के फैट को कंट्रोल करती है और पेट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाती है। गट हेल्थ को सुधारने में आप इनमें से किसी भी एक फूड का सेवन कर सकते हैं।

आंतों में सालों से सड़ रही है गंदगी तो 1 चम्मच इस तेल को पानी में मिलाकर पी लें, पेट की पूरी हो जाएगी सफाई, सदगुरु से जानिए फायदे। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।