कोलेस्ट्रॉल एक मोमी, चिपचिपा पदार्थ होता है जिसे शरीर खुद बनाता है और यह हार्मोन निर्माण, कोशिकाओं की परत और पाचन में उपयोगी होता है। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा आवश्यकता से अधिक हो जाती है, तो यह धमनियों की दीवारों पर जमने लगता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल, खासतौर पर LDL (Bad Cholesterol), हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी घातक स्थितियों का कारण बन सकता है इसलिए इसे कंट्रोल करना ज़रूरी है।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ और योग गुरु बाबा रामेदव ने बताया शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है और हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। रामदेव का कहना है कि अगर रोजाना दो लहसुन की कलियां देसी घी में भूनकर खाई जाएं, तो कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल को दवाइयों के बजाय सही खानपान और योग के ज़रिए कंट्रोल किया जाए तो यह शरीर के लिए ज्यादा सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका होता है। बाबा रामदेव के बताए ये उपाय अपनाकर आप हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली बैलेंस कर सकते हैं। आइए बाबा रामदेव से जानते हैं कि लहसुन को घी में भूनकर खाने से सेहत में कौन-कौन से बदलाव आते हैं। लहसुन का सेवन घी में भूनकर खाने से दिल की सेहत में कैसे सुधार होता है।
लहसुन कैसे कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
लहसुन (Garlic) को आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है, खासकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए। लहसुन में मौजूद एलिसिन (Allicin) नामक सक्रिय तत्व खून में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को घटाने में मदद करता है। रोज़ाना लहसुन लेने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) में बढ़ोतरी होती है जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है। लहसुन रक्त वाहिकाओं (arteries) में जमी चर्बी को धीरे-धीरे कम करता है और धमनियों को साफ रखने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, धमनियों को साफ रखता है और हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर हाई बीपी का कारण बनता है और लहसुन दोनों को कंट्रोल करने में असरदार होता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकरण को रोकता हैं, जो हार्ट अटैक के जोखिम को घटाता है। सुबह खाली पेट 1-2 कली कच्चा लहसुन चबाएं और साथ में गुनगुना पानी पिएं आपको फायदा होगा। आप लहसुन का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं। लहसुन की चाय बनाकर भी आप उसका सेवन कर सकते हैं।
लहसुन के सेहत के लिए फायदे
लहसुन का रोज सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन करने से संक्रमण से बचाव होता है। ये हर्ब मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी में राहत देती है। इसका सेवन करने से बलगम, खांसी और गले की खराश से राहत मिलती है। लहसुन की कुछ कलियां शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है।
पाचन को दुरुस्त करने में ये कलियां जादुई असर करती हैं। इसका सेवन करने से पेट की गैस, कब्ज और अपच से राहत मिलती है और पाचन दुरुस्त रहता है। ये कलिया मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती हैं और वजन को कंट्रोल करती हैं। लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
पेट में मल सड़ रहा है तो इन 5 सुपरफ्रूट्स को खाएं, आंत होगी साफ और निकल जाएंगे टॉक्सिन, बॉडी होगी हल्की। इन फलों का बॉडी पर किस तरह का असर होता है पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।