कब्ज (Constipation) एक ऐसी परेशानी है जो आंतों की गति धीमी होने से होती है। कब्ज की बीमारी में मल टाइट और शुष्क हो जाता है और मलद्वार से बाहर आने में दिक्कत होती है। कब्ज की बीमारी के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे खराब डाइट, बिगड़ता लाइफस्टाइल, तनाव, मेडिकल कंडीशन, प्रेग्नेंसी, आंतों की समस्याएं और डाइट में कम फाइबर और कम पानी वाले फूड का सेवन। जिन लोगों की डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज नहीं होते, बॉडी एक्टिविटी में कमी होती है, बार-बार मल रोकने जैसी आदत होती है तो उन्हें कब्ज की दिक्कत हो सकती है। कुछ बीमारियों की दवाओं का सेवन करने से भी कब्ज की समस्या रहती है।
कब्ज का इलाज करना चाहते हैं तो डाइट में बदलाव करें, लाइफस्टाइल को चेंज करें और तनाव को कंट्रोल करें। कब्ज को दूर करने में देसी नुस्खे बेहद असरदार साबित होते हैं। नारियल तेल एक ऐसा ऑयल है जो कब्ज को दूर करने में रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से आंतों की खुशकी दूर होती है और गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक कब्ज को दूर करने में नारियल तेल का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। नारियल तेल का सेवन करने से स्किन की सेहत दुरुस्त रहती है, दिल मजबूत रहता है, हड्डियां मजबूत रहती है और मोटापा कंट्रोल रहता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कब्ज को दूर करने में ये तेल कैसे असरदार है और इसका सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
कब्ज को दूर करने में नारियल तेल कैसे असरदार है?
मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक कब्ज को दूर करने के लिए और गट हेल्थ को दुरुस्त करने में नारियल का तेल बेहद असरदार साबित होता है। इस तेल का सेवन करने से मल सॉफ्ट और चिकना होता है जिससे आंतों को उसे बाहर धकेलने में आसानी होती है। ये तेल आंतों को चिकना करता है और पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ता है। इस तेल में आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने वाले गुण भी मौजूद होते हैं।
नारियल तेल में मध्यम श्रृंखला फैटी एसिड होते हैं जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आंतों को चिकनाहट मिलती है। इस तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो आंतों की सूजन को कंट्रोल करते हैं और आंतों को हेल्दी बनाते हैं। इसके लैक्सेटिव गुण आंतों में जमा मल को बाहर निकालता है और आंतों को क्लीन करता है।
नारियल तेल के फायदे
- नारियल तेल का सेवन करने से ओरल हेल्थ दुरुस्त रहती है। अगर पानी में एक से दो चम्मच नारियल तेल मिक्स करके उससे कुल्ला किया जाए तो आसानी से डेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है। इस तेल से कुल्ला करने से दांतों में मौजूद बैक्टीरिया दूर होते हैं। इस तेल से कुल्ला करने से मुंह की बदबू, मसूड़ों की सड़न और डेंटल इंफेक्शन से बचाव होता है और ओरल हेल्थ दुरुस्त रहती है।
- खाने में इस तेल का सेवन करें। ये तेल हाई तापमान पर पकाने पर भी सेफ है। इस तेल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
- नारियल तेल का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये तेल दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
- थायराइड के मरीजों के लिए ये तेल बेहद असरदार साबित होता है। ये मक्खन से ज्यादा बेहतर तेल है जो एब्डोमिन पर मौजूद फैट को कम करता है। इसका सेवन करने से फैट कंट्रोल होता है और वजन कम होता है।
- दिल को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक चम्मच नारियल तेल का सेवन सुबह खाली पेट करें।
नारियल तेल का सेवन कैसे करें
- कब्ज को दूर करने के लिए नारियल तेल का सेवन पानी में मिलाकर करें। रोजाना एक से दो चम्मच नारियल तेल का सेवन गुनगुने पानी में मिक्स करके लें कब्ज दूर होगा।
- नारियल तेल का सेवन आप खाने में मिक्स करके भी कर सकते हैं। आप इस तेल को दलिया और दूध में मिलाकर सेवन करें कब्ज दूर होगा।
- कब्ज को दूर करने के लिए एक चम्मच नारियल तेल को आप चाय या कॉफी में मिक्स करके पी सकते हैं।
घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ नहीं होता तो इस 1 मसाले को चबाना कर दें शुरू, कब्ज होगी दूर और पाचन रहेगा दुरुस्त। इस मसाले के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।