सर्दी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार होती है। इस मौसम में कई तरह के साग पाए जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। सर्द मौसम में पाए जाने वाले साग की बात करें तो इस मौसम में मेथी, बथुआ, पालक,सरसों और चौलाई का साग बेहद पाया जाता है। ये सभी साग सर्दी की सौगात हैं जो सेहत के लिए अमृत साबित होते हैं। बात करें चौलाई साग की तो ये साग सर्दी में बॉडी के लिए दवा का काम करता है। इस साग के जड़, तने, पत्ते और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

सर्द मौसम में इस साग को खाने से कई बीमारियों का इलाज होता है। विटामिन से भरपूर चौलाई का साग हरे और लाल दोनों रंगों में मौजूद होता है। इन दोनों साग में लाल पत्ते का साग ज्यादा फायदेमंद होता है।

चौलाई का साग पाचन के लिए अमृत साबित होता है। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर ने बताया लाल साग पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसमें कैलोरी कम, प्रोटीन ज्यादा होता है। इसमें आयरन भरपूर होता है। इसमें फाइबर भरपूर होता है जो पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। रोजाना इस साग को खाने से सर्दी में कब्ज का इलाज होता है और पाचन ठीक रहता है। इस साग को खाने से आंत की सेहत दुरुस्त रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंतों की हेल्थ के लिए इस साग का सेवन कैसे फायदेमंद है।

चौलाई का साग कैसे कब्ज को दूर करता है और आंत को रखता है हेल्दी

चौलाई का साग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो आंतों की गतिविधियों को नियमित करता है। सर्दी में कब्ज की परेशानी लोगों को ज्यादा होती है ऐसे में इस साग का सेवन किया जाए तो पूरी सर्दी कब्ज से छुटकारा मिलता है। इस साग का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी और अपच से भी राहत मिलती है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चौलाई को सर्दी में खाने से आंतों की सूजन कंट्रोल होती है। ये पेट की गैस, अपच, पेट की ऐंठन से राहत दिलाता है। इस साग में मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक की तरह असर करता है। ये आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और आंतों की सेहत को दुरुस्त करता है। रोजाना इस साग का सेवन आप सलाद के रूप में, कच्चा और सब्जी बनाकर कर सकते हैं।

चौलाई का साग बॉडी को कैसे करता है डिटॉक्स

चौलाई के साग में बॉडी को डिटॉक्स करने वाले गुण भी मौजूद हैं। ये बॉडी से नेचुरल तरीके से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इसका सेवन करने से अंगों की सफाई होती है। चौलाई के साग में डायटरी फाइबर मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को साफ करता है और आंतों में जमा टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है। इसे खाने से बॉडी में टॉक्सिन जमा नहीं होते। चौलाई के साग में मूत्रवर्धक गुण भी मौजूद होते हैं जो यूरिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और बॉडी की सफाई करते हैं।

सर्दी में बथुआ का साग बुद्धिवर्धक है जो यूरिन में होने वाली परेशानियां करता है दूर। ये साग सेहत को कैसे फायदा पहुंचाता है पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।