ड्राई फ्रूट का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। ड्राई फ्रूट में भी अखरोट एक ऐसा खास ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। अखरोट का सेवन हम लोग कुकीज, मफिन, ब्राउनी, स्नैकिंग, पकी हुई सब्जियों के साथ करते हैं। खाने में कुरकुरे अखरोट का सेवन करने से बॉडी को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। हेल्दी फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का सेवन करने से ब्रेन की हेल्थ दुरुस्त रहती है। इसका सेवन गट हेल्थ को सुधार सकता है।

आंतों की सूजन और आंतों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए अखरोट बेहद असरदार साबित होते हैं। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है वो रोजाना अखरोट का सेवन करें तो सेहत दुरुस्त रहती है। अखरोट ब्रेन की रेमेडी है जिसका सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त रहती है।

होम्योपैथिक डॉक्टर सितल पी टोंगसे ने बताया कि रोजाना सिर्फ 3 अखरोट खा लीजिए गट हेल्थ दुरुस्त रहेगी और दिल हेल्दी रहेगा। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए रोजाना अखरोट का सेवन करना फायदेमंद है। शोधकर्ताओं के मुताबिक अखरोट में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक आंत के वातावरण को बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 2020 में द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों ने 6 हफ्तों तक अखरोट का सेवन किया उनकी आंत में अरबों की संख्या में गुड बैक्टीरिया बढ़े। आइए जानते हैं कि अखरोट का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

ब्रेन की हेल्थ रहती है दुरुस्त

द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित 2020 के एक अध्ययन के अनुसार रोजाना अखरोट खाने से संज्ञानात्मक गिरावट को धीमा किया जा सकता है। अखरोट का सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त रहती है। ब्रेन के आकार का अखरोट ब्रेन की सेहत में सुधार करता है। इसका सेवन करने से ब्रेन की कोशिकाओं का निर्माण होता है। ये कोशिकाओं को रिपेयर करने का भी काम करता है। इसका सेवन करने से तनाव कम होता है और याददाश्त दुरुस्त रहती है। विटामिन ई से भरपूर अखरोट मस्तिष्क को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ये ड्राई फ्रूट ब्रेन तक अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाता है।

दिल की सेहत रहती है दुरुस्त

अखरोट का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनो सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखता है।

पाचन रहता है दुरुस्त

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के मुताबिक अखरोट का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। रोजाना 3 अखरोट का सेवन करने से कब्ज दूर होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज होता है।

कैंसर से होता है बचाव

अखरोट में एंटी कैसर प्रोपर्टीज मौजूद होती है जो कैंसर से बचाव करती है। अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव होता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है,इससे बचाव करने में ये ड्राई फ्रूट असरदार साबित होता है। पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में ये ड्राई फ्रूट बेहद असरदार साबित होता है।