सावन का महीना गर्मी से राहत देता है लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां सौगात में लेकर आता है। इस मौसम में आई फ्लू बेहद परेशान करता है। आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन होता है उसके ठीक होने का अपना एक साइकिल होता है। आंखों की ये परेशानी 7-8 दिनों में ठीक होती है। आई फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस के कारण होने वाली बीमारी है। ये एक संक्रामक रोग है जो एक इंसान से दूसरे इंसान में तेजी से फैलता है। संक्रमित इंसान के खांसने, छीकने और उसके सामान का इस्तेमाल करने से ये वायरस दूसरे लोगों में फैलता है। मौसम में बदलाव के साथ ये वायरस अपने पैर पसारता है। इस वायरस के लक्षणों की बात करें तो

  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में सूजन और दर्द होना
  • आंखों में पीला सा पदार्थ निकलना
  • आंखों का चिपकना
  • आंख से लगातार पानी आना और आंखों में खुजली होना आई फ्लू के लक्षण हैं।

आंखों में होने वाली इस दिक्कत से आप भी परेशान हैं तो कुछ खास तरीकों को अपना लें। आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक अगर आप भी आई फ्लू से परेशान हैं तो कुछ खास उपायों को अपना लें। 7-8 दिनों में आपकी आंखें ठीक हो जाएंगी और आंखों की रोशनी पर भी किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा।

आंखों को करें वॉश

आई फ्लू से जल्दी रिकवर होना चाहते हैं तो दिन में आंखों को 4-5 बार जरूर वॉश करें। आंखों को दिन में कई बार वॉश करने से आंखों में गंदगी जमती नहीं है, आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की जलन भी कम होती है।

आंखों को शहद के पानी से करें वॉश

आंखों को वॉश करने के लिए आप पानी में दो चम्मच शहद मिलाएं और उसे अच्छे से मिक्स करें और उस पानी से आंखों को वॉश करें। इस पानी से आंखों को वॉश करने से आंखों में होने वाली इर्रिटेशन कम होगी, खुजली और दर्द से राहत मिलेगी। इस पानी से आंखों को वॉश करने से आंखों की सूजन और लाली भी कम होगी।

गुलाब का अर्क डालें

आंखों की रेडनेस को कंट्रोल करने के लिए आप आंखों में गुलाब जल डालिए। दिन में दो से तीन ड्रॉप गुलाब जल की बूंदें डालने से आंखों को आराम मिलेगा। आंखों की सुर्खी कम होगी, दर्द और सूजन भी कंट्रोल रहेगी।

आंखों को आराम दें

अगर आपको आई फ्लू हो गया है तो आप अपनी आंखों को आराम दें। नींद पूरी लें, लोगों के संपर्क में नहीं आएं और मोबाइल या टीवी देखने से बचें।

दवाओं का करें सेवन

अगर आप आई फ्लू से ज्यादा परेशान हैं तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। आपका डॉक्टर जिन एंटीबायोटिक दवाओं को खाने की सलाह देता है उसका सेवन करें। आंखों में ड्रॉप डालें आपकी आंखे जल्दी रिकवर हो जाएंगी।