वायु प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता का खराब होना चिंता का विषय है। दिवाली के बाद इसकी स्थिति और भी खराब हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता स्मॉग सांस से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन रहा है। इन समस्याओं के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। खांसी, सांस लेने में परेशानी, गले में खरखराहट और गंभीर स्थिति में अस्थमा जैसी बीमारियों से बचने के लिए आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। इसके लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपचार अपना सकते हैं।
तुलसी की चाय
एक गिलास पानी को उबाल कर इसमें तुलसी के कुछ पत्ते, अदरक, गुड़ मिलाएं और अच्छे से उबाल लें। इसका गर्म ही सेवन करें। इसके अलावा आप पानी की जगह दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण आपको कई समस्याओं से बचाते हैं।
हल्दी का दूध
हल्दी वह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसमें हर समस्या का उपचार छुपा है। एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
पिपरमिंट टी
एक गिलास पानी को उबाल लें। इसमें पिपरमिंट की कुछ ताजा पत्तियां मिलाएं और कुछ मिनट तक उबलने दें। हल्का गर्म रहने पर इसका सेवन करें।
गर्म घी
एक चम्मच गर्म घी का सेवन करने से भी आपक पोल्यूशन से बच सकते हैं। घी हवा में मौजूद मर्करी और लेड के कणों के दुष्प्रभावों से आपको बचाता है। इसे आप सब्जी में मिलाकर खा सकते हैं।
प्याज और लहसुन
अपने रोजाना के आहार में लहसुन और प्याज मिलाएं। ये दोनों मसाले आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और आपको बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।