आज के समय में खराब जीवनशैली और बाहर का ज्यादा ऑयली और अनहेल्दी खाना खाने के चलते अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। इस तरह का फूड अंतों में गंदगी जमाने का कारण बनता है, जिससे ना केवल आपको मल त्यागने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर कई और बीमारियों का कारण भी बनता चला जाता है। ऐसे में आंत की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी कड़ी में इस लेख में हम आपको एक ऐसी खास चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आप बेहद जल्द कब्ज की परेशानी का जड़ से सफाया कर आंतों की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
क्या है ये खास चीज?
दरअसल, हम यहां नारियल की मलाई की बात रहे हैं। आपको बता दें कि कच्चे नारियल या नारियल पानी की तरह ही इसकी मलाई का सेवन भी आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खासकर कब्ज से छुटकारा पाने के लिए नारियल की मलाई असरदार मानी जाती है।
कैसे पहुंचाती है फायदा?
दरअसल, नारियल की मलाई में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। वहीं, फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। फाइबर से भरपूर चीजों को पचने में अधिक समय लगता है, ऐसे में ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर मल त्याग को आसान बना देता है और इस तरह नारियल की मलाई के सेवन से पेट और आंतों की नेचुरल सफाई हो जाती है।
फाइबर से अलग नारियल की मलाई में मौजूद गुड बैक्टीरिया भी पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर गट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। साथ ही ये बॉडी को हाइड्रेटेड रखकर भी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में का काम करती है।
कैसे करें सेवन?
बता दें कि कब्ज और आंतों में जमा गंदगी से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल की मलाई से स्मूदी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
तैयार कर लें ये सामग्री
- इसके लिए आपको आधा कप नारियल की मलाई
- आधा कप नारियल मिल्क
- एक कप नारियल पानी और
- स्वादानुसार शहद की जरूरत होगी।
वहीं, इन तमाम चीजों से स्मूदी बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए आपको केवल सभी चीजों को लेकर मिक्सी के जार में डालकर चला लेना है। जब इसमें स्मूदी जैसा टेक्चर आ जाए, तब इसे एक गिलास में निकाल लें और बर्फ डालकर इसका सेवन करें। भरपूर पोषण पाने के लिए कोशिश करें कि आप स्मूदी को बनाने के तुरंत बाद ही पी लें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।