सर्दी के मौसम में गाजर और चुकंदर का जूस लोगों की खास पसंद में शामिल होता है। ये जूस इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बॉडी को हाइड्रेट रखता है और पाचन को दुरुस्त करता है।  गाजर और चुकंदर का जूस रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन करता हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता हैं। गाजर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जबकि चुकंदर में फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन सी होता है। इन दोनों सब्जियों का कॉम्बिनेशन बॉडी का फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है। ये जूस पाचन में सुधार करता है। ये दोनों सब्जियां डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है जो पाचन को दुरुस्त करती है। इनका सेवन करने से मल त्याग आसान होता है और कब्ज से निजात मिलती है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा राम देव ने बताया गाजर में लीवर को साफ करने की क्षमता होती है, और चुकंदर में बीटाइन एक ऐसा यौगिक है जो पेट में एसिड उत्पादन का इलाज करके पाचन को दुरुस्त करता है। ये पोषक तत्वों के उचित अवशोषण करने में मदद करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

सेहत के लिए अमृत ये जूस कुछ लोगों की गट हेल्थ पर जहर की तरह असर करता है। कुछ लोगों को इस जूस का सेवन करने से पेट में गैस और एसिडिटी बनती है ऐसे लोगों को डॉक्टर इस जूस को कम पीने की या परहेज करने की सलाह देते हैं। गाजर चुकंदर के जूस का सेवन करने से पेट खराब होने लगता है जिसकी वजह इन दोनों सब्जियों में मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर हैं। दोनों तरह के फाइबर का सेवन करने से पाचन तंत्र तेज हो सकता हैं। अधिक फाइबर का सेवन गैस और ब्लोटिंग का कारण बनता है।

चुकंदर और गाजर में फ्रुक्टोज और सुक्रोज नामक नेचुरल शुगर मौजूद होती है जो छोटी आंत में ठीक से अवशोषित नहीं होती लेकिन बड़ी आंत में फर्मेंट होती है और पेट में गैस बनने लगती है। कुछ लोगों का शरीर फ्रुक्टोज को पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। चुकंदर में ऑक्सालेट और नाइट्रेट मौजूद होता हैं जो पेट में एसिडिटी और गैस बनाता है।

गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन कैसे करें

  1. अगर आपको पेट में गैस और ब्लोटिंग की परेशानी होती है तो आप इस जूस का सेवन सीमित मात्रा में करें। आप शुरुआत में 100-150 ml ही पिएं और धीरे-धीरे इसकी मात्रा को बढ़ाएं।
  2. गैस और ब्लोटिंग को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप इस जूस का सेवन सुबह खाली पेट करने से बचें। आप इसका सेवन खाने के साथ करें तो इसे पीने के बाद पेट में गैस और एसिडिटी नहीं होगी।
  3. चुकंदर और गाजर का जूस पीने से पेट में गैस बनती है तो आप इसमें अदरक का जूस और जीरे का पाउडर मिक्स करके पिएं। अदरक और जीरा का सेवन ब्लोटिंग को कंट्रोल करेगा और इसे पीने के बाद पेट में बनने वाली गैस कंट्रोल रहेगी।
  4. इस जूस को एक बार में नहीं पिएं। आप इसका सेवन धीरे-धीरे करें। जल्दी पीने से पेट में गैस और ब्लोटिंग होती है। अगर समस्या लगातार बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा। 

फॉस्टिंग शुगर 300mg/dl से हमेशा ज्यादा रहता है तो रात के खाने में ये फूड खाएं, खाली पेट शुगर हो जाएगी नॉर्मल, डिनर डाइट की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।