कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोग अनकों प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर इम्युनिटी वालों को इस वायरस का खतरा अधिक है। इसलिए लोगों को इम्युनिटी मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। इम्युनिटी मजबूत करने के लिए इम्युन बूस्टर फूड्स और ड्रिंक्स लेने को कहा जा रहा है। इसके अलावा आयुर्वेदिक तरीकों की मदद से भी इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है। अजवाइन की मदद से बना काढ़ा ना सिर्फ इम्युनिटी मजबूत करेगा बल्कि और भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा। आइए जानते हैं बनाने का तरीका-
काढ़ा बनाने की सामग्री:
– 2 चम्मच अजवाइन
– 5 से 6 तुलसी पत्ता
– 1 टुकड़ा दालचीनी
– 1 से 2 टुकड़ा अदरक
– 4 से 5 लौंग
– काला नमक स्वादानुसार
काढ़ा बनाने का तरीका: सबसे पहले एक पैन में पानी लें और उसे थोड़ी देर उबालें। अब इसमें अजवाइन, दालचीनी, तुलसी पत्ता, अदरक और लौंग डालें। इस पानी को क म से कम 15 मिनट जरूर उबालें। जब यह उबल जाए तो इसे छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं। स्वाद के अनुसार उसमें काला नमक मिला लें। इसके अलावा इसमें आप शहद भी मिला सकते हैं।
रोज सुबह पीना है फायदेमंद: अजवाइन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयोडीनऔर मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा अजवाइन से बने काढ़े को रोज सुबह पीने की सलाह दी जाती है।
अजवाइन के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
– अजवाइन से बना काढ़ा सर्दी-जुकाम और कान व मुंह से संबंधित संक्रमण को दूर करने में सहायक हो सकता है।
– अजवाइन से बना काढ़ा वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।
– अजवाइन पेट की कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से पेट दर्द, गैस, उल्टी, खट्टी डकार और एसिडिटी में आराम मिलता है।
– अजवाइन से गठिया के रोग में भी आराम मिलता है।
– यह विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए काफी स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
– अजवाइन का पेस्ट पिंपल्स वाली जगह पर लगाने से वहां पर होने वाले दर्द और लाल निशानों से छुटकारा मिलता है।

