पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है। पपीते का सेवन हम फ्रूट चाट के रूप में, आइसक्रीम के साथ, पपीते का शेक बनाकर करते हैं। पपीते में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन मौजूद होता है। पपीता में इतने ज्यादा पोषक तत्व है कि इसे एक सुपरफूड माना जाता है। पपीता एक औषधी की तरह काम करता है। इसमें पपैन (Papain) नामक एंजाइम मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। यह कब्ज़ और अपच जैसी समस्याओं का इलाज करने में असरदार साबित होता है। पपीते का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है।
पपीता एक ऐसा फल है जो पेट के लिए अमृत है। इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच का उपचार होता है। पपीता पाचन के लिए बेहतरीन फूड है तो क्या इसका सेवन लंच या डिनर के बाद किया जा सकता है। क्या खाने के बाद पपीता खाने से क्या खाना जल्दी हजम हो जाता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया पपीता एक ऐसा फल है जो कम कैलोरी वाला फल है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इस फल का सेवन सही समय पर सही तरीके से किया जाए तो ये सेहत को फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि पपीता खाने का सही समय क्या है और क्या इसका सेवन खाने के बाद किया जा सकता है।
खाने के बाद पपीता खाने से पाचन पर कैसा होता है असर
इस फल का सेवन कभी भी किया जा सकता है लेकिन इसे भरपूर फायदे लेने के लिए आप इसका सेवन सुबह नाश्ते के वक्त कर सकते हैं। इस फल का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। पपीता पाचन के लिए बेस्ट होता है लेकिन खाना खाने के बाद इस फल को खाने से परहेज करना चाहिए। खाने के बाद पपीता खाने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। खाने के बाद अगर आप पपीते का सेवन करते हैं तो ये आपके पेट पर भारी पड़ सकता है। अगर आप पपीते का सेवन करना चाहते हैं तो आप खाना खाने से पहले खाएं।
पपीता खाकर अगर आप भोजन करेंगे तो आपका पाचन ठीक रहेगा और वेट भी कंट्रोल रहेगा। पपीते का सेवन खाने से पहले करने पर ये पाचक होता है। फलों को खाने से पहले खाएंगे तो आपको कब्ज की समस्या दूर होगी और आंतों की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
रात में पपीते का सेवन कर सकते हैं क्या?
पपीते का सेवन अगर रात में करना चाहते हैं तो डिनर से कुछ देर पहले करें। खाने से पहले पपीता खाएंगे तो बॉडी को भरपूर पानी मिलेगा और आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा। जब पेट भरा हुआ महसूस होगा तो आप कम खाएंगे और वजन भी कंट्रोल रहेगा। खाने के बाद पपीता खाएंगे तो पेट भरा हुआ महसूस होगा।
पपीता खाने का सही समय क्या है?
अगर आप पाचन को दुरुस्त करने के लिए पपीते का सेवन करना चाहते हैं तो आप दोपहर के खाने से आधे घंटे पहले पपीते का सेवन कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर पपीता आपकी बॉडी को एनर्जी देगा और पाचन को दुरुस्त करेगा। पाचन को दुरुस्त करने के लिए आप पपीते के साथ अमरूद भी खा सकते हैं। पपीते में मौजूद पपेन सूजन और गैस से राहत दिला सकता है। आप अगर रात में पपीते का सेवन करते हैं तो आपका पेट ठीक रहता है और रात को सुकून की नींद भी आती है।
रोजाना मुट्ठी भर इस ड्राई फ्रूट को खा लीजिए लिवर हो जाएगा दुरुस्त, बॉडी को मिलेगा भरपूर पोषण। ये कौन सा ड्राई फ्रूट है और कैसे करता है असर पूरी खबर जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।