कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक अत्यंत आवश्यक मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने, मांसपेशियों की कार्यक्षमता और तंत्रिका तंत्र की सक्रियता के लिए जरूरी होता है। ये खून के थक्के जमने से रोकने और नर्वस सिस्टम के सही काम करने के लिए भी जरूरी है। हालांकि, कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन गलत समय पर करने से यह फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। दिल्ली स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में सीनियर ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. बीरेन नादकर्णी ने बताया कि कैल्शियम हड्डियों के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसकी कमी हो जाए, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. बीरेन नादकर्णी के मुताबिक, हड्डियों के लिए कैल्शियम एक जरूरी विटामिन है। शरीर को एक दिन में करीब 700 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। दूध, पनीर और अन्य डेयरी खाद्य पदार्थ, हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे ब्रोकोली, गोभी और भिंडी आदि, सोया सेम और मछली कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत हैं।

दूध

दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नींद को बेहतर बनाता है। रात को दूध पीने से कैल्शियम बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। लेकिन, बहुत से लोग भारी भोजन के तुरंत बाद या आयरन सप्लिमेंट्स के साथ इसका सेवन करते हैं। इससे कैल्शियम का अवशोषण रुक सकता है।

पनीर

पनीर प्रोटीन और कैल्शियम दोनों का अच्छा स्रोत है। दिन में इसे पचाना आसान होता है। ऐसे में दोपहर के भोजन में या शाम के स्नैक्स के रूप में पनीर खाना चाहिए। वहीं, रात को अधिक मात्रा में पनीर खाना लाभकारी नहीं होता। ये पचने में समय लगता है और इससे गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।

पालक

पालक में कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। पालक में कैल्शियम के साथ आयरन भी होता है, लेकिन इसमें ऑक्सालेट भी होता है जो कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट डालता है। इसलिए पालक को दोपहर में उबालकर खाना बेहतर है। वहीं, कच्चे पालक का सेवन, खासकर आयरन और कैल्शियम की पूर्ति के लिए करना लाभकारी नहीं होता।

बादाम

भीगे हुए बादाम से कैल्शियम और विटामिन E का बेहतर अवशोषण होता है। सुबह भीगे हुए बादाम खाने से कैल्शियम के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। बादाम को रात के समय नहीं खाना चाहिए। अधिक मात्रा में बादाम खाने से भारी महसूस कर सकते हैं और नींद में खलल हो सकती है।

दही

दोपहर में दही का सेवन पाचन के लिए लाभकारी होता है और कैल्शियम अच्छे से अवशोषित होता है। दोपहर के खाने के साथ दही का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छा होता है। रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही ठंडा होता है और रात में लेने से कफ की समस्या हो सकती है।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।