कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जिसकी शरीर को खास जरूरत पड़ती है। अगर इन तत्वों की शरीर में कमी हो जाए तो कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण तत्व है जो हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों की मजबूती के लिए बेहद खास होता है। इसलिए यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है तो हड्डियां और दांत को कमजोर होते ही हैं, साथ ही कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो कौन सी बीमारी हो सकती है। आइए जानते हैं-
हृदय रोग: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के मुताबिक , यदि आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं शामिल करते हैं तो हृदय रोग होने का खतरा बढ़ सकता है। कैल्शियम की कमी के कारण हार्ट बीट तेज होना, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी चीजों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अपनी डाइट में कैल्शियम की कमी ना होने दें।
बल्ड प्रेशर की समस्या: कैल्शियम की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को भी बढ़ाता है।
अर्थराइटिस की समस्या: हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। यदि शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है, या फिर उसके लक्षण बढ़ सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां पतली और कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण हड्डियां टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है।
किन फूड्स को डाइट में शामिल करें: शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप कई प्रकार के फूड्स को अलग-अलग दिन के हिसाब से अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से पनीर, दही, दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक और केल शामिल हैं। इसके अलावा आप संतरे का जूस, सोयाबीन और कॉर्न फ्लेक्स भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

