हमारे शरीर को हेल्दी और फिट रहने के कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। कैल्शियम हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों की मजबूती और शरीर की एक्टिविटी के लिए बहुत उपयोगी होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 22 प्रतिशत युवा पुरुष और महिलाएं कैल्शियम की कमी से पीड़ित हैं। चलिए आप ऐसे में कैल्शियम की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है।

कैल्शियम की पूर्ति के लिए क्या करें?

सामान्य तौर पर शरीर में पोषक तत्वों की अपर्याप्त मात्रा, अत्यधिक कैफीन का सेवन, लाइफस्टाइल में बदलाव और खराब खानपान युवाओं में कैल्शियम की कमी के कारण हैं। ऐसे में सिर्फ हड्डियों के कमजोर होने के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी जन्म दे सकती हैं। जिसमें मांसपेशियों की ऐंठन भी शामिल है। मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम बहुत महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियों जैसे पौष्टिक आहार का सेवन करें। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

हड्डियों में दर्द, गर्दन में दर्द, पीठ में दर्द, हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन भी कैल्शियम की कमी के लक्षण हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी है। ऐसे में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ, सफेद बीन्स, ब्रोकली दूध और हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से धीरे-धीरे कैल्शियम की समस्या को दूर होगी और हड्डियों को मजबूती मिलेगी।

शरीर में कैल्शियम की कमी को हाइपरकैल्सीमिया कहते हैं। कैल्शियम की कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कैल्शियम लेवल के बहुत कम होने से होंठों, जीभ, उंगलियों और पैरों में झुनझुनी, मांसपेशियों में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या अधिक होती है। अक्सर काम करते समय लंबे टाइम तक बैठे रहने से भी अचानक ऐंठन, पैरों और बांहों में अकड़न जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

इसके अलावा हेल्दी और फिट शरीर के साथ ही 50 साल की उम्र में भी जवान दिखने के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां जानिए गोंद कतीरा के फायदे और गोंद कतीरा हमें किन बीमारियों से बचा सकता है।