Brain Disease: हेल्दी और फिट शरीर रखने के लिए अच्छा खानपान बहुत आवश्यक है। अच्छा खानपान और नियमित एक्सरसाइज से शरीर एक्टिव रहता है। इन सब से एक्टिविटी दिमाग भी तेज होता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ के कारण हम अपने खानपान पर सही तरह से ध्यान नहीं रख पाते। जिसका सीधा प्रभाव दिमाग पर पड़ता है। यही कारण है कि आज के समय में मेंटल हेल्थ की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, दिमाग को तेज और सुपर एक्टिव बनाने के लिए अपने खानपान का कुछ फूड्स को शामिल जरूर करें। दरअसल, केंटकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन के मुताबिक, दिमाग को एक्टिव बनाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट बहुत फायदेमंद होती है।

क्या कहती है रिसर्च?

रिसर्च के मुताबिक, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट का नियमित सेवन करने से दिमाग में आयरन के निर्माण को कम किया जा सकता है। इससे कॉग्निटिव डिक्लाइन का खतरा कम होता है। रिसर्च में हाई एंटीऑक्सीडेंट सेवन और आयरन की वजह से वृद्ध वयस्कों में कॉग्निटिव डिक्लाइन का खतरा अधिक देखा गया है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट हार्ट की समस्या और कई गंभीर बीमारियों के बचाने में उपयोगी होती है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं से फ्री रेडिकल्स  को हटाते हैं और ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान को कम करते हैं। हालांकि, अगर आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स जमा हो जाते हैं, तो वे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा कर सकते हैं। इससे आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है और आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट क्या है?

एंटीऑक्सीडेंट कई प्रकार के होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर द्वारा उत्पादित पदार्थ हैं, जो आपके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कई तरह के फूड्स, विटामिन और खनिजों में भी पाए जाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट के कारण होने वाली बीमारी

  • हार्ट रोग
  • कैंसर
  • आंखों के लेंस का खराब होना
  • जोड़ों की सूजन
  • दिमाग में कोशिकाओं को नुकसान

एंटीऑक्सीडेंट के लिए इन फूड्स का करें सेवन

  • विटामिन सी खट्टे फलों, टमाटर और हरी सब्जियों में पाया जाता है।
  • विटामिन ई वनस्पति तेल, अनाज, मांस, अंडे और फलों में पाया जाता है।
  • लाइकोपीन टमाटर और नारंगी या लाल रंग के फलों और सब्जियों में पाया जाता है।
  • ओमेगा-3 समुद्री भोजन में पाया जाता है।
  • फ्लेवोनोइड्स हरी चाय, फलों, कोको (चॉकलेट), सोयाबीन और सब्जियों में पाए जाते हैं।
  • सेलेनियम नट्स, सब्जियों, समुद्री भोजन और मांस में पाया जाता है।
  • ल्यूटिन और जेक्सैंथिन ज्यादातर हरी सब्जियों में पाए जाते हैं।

इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और खनिज में भी पाए जाते है भी हैं, जिसमें विटामिन सी, विटामिन ई, सेलेनियम और कॉपर शामिल हैं।

सर्दियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कम ग्लाइसेमिक फूड्स खाना बहुत लाभकारी होता है, जो हाइपरग्लाइसेमिया को दूर कर देते हैं।