खराब जीवन-शैली और खान-पान के कारण डायबिटीज का खतरा न केवल बुजुर्गों बल्कि युवाओं में भी तेजी से बनता जा रहा है। डायबिटीज का कोई पक्का इलाज तो नहीं है, लेकिन इसे कुछ परहेज करके कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। कई बार देखा जाता है कि कुछ चीजें खाने से ब्लड शुगर का लेवल बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनसे ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है।
फल का सेवन: ब्लड शुगर के मरीजों को फल का सेवन करने से पहले कई बार सोचना चाहिए। क्योंकि केले, सेब और संतरे का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। इसलिए कई बार इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है।
2 चम्मच किशमिश: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप कुछ चीजों से बिल्कुल तैबा कर लें। ऐसे ही एक ड्राई फ्रूट का नाम है किशमिश। लेकिन ज्यादा ब्लड शुगर लेवल कम होने पर आप 2 चम्मच किशमिश ले सकते हैं।
15 अंगूर: फलों में अंगूर भी ब्लड शुगर के मरीजों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि अंगूर में हद से ज्यादा मीठा होता है और ये तेजी से आपके ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकते हैं। लेकिन कई बार ब्लड शुगर कम होने पर इससे बढ़ाने में मदद मिलती है।
आधा चम्मच सोडा: ब्लड शुगर के मरीजों को सोडा का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ब्लड शुगर कम होने पर आप आधा चम्मच सोडा ले सकते हैं।
मिठाई का सेवन: त्योहार के मौसम में कई बार हम परहेज भूल जाते हैं और लगातार मिठाइयों का सेवन करने लगते हैं। इससे भी ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगती है। जब आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा तेजी से कम हो तो आप मिठाई खा सकते हैं।
शहद या जेली: आम तौर पर घर में देखा जाता है कि लोग शहद या जेली का सेवन भी रोज़ाना करने लगते हैं। ये कई बार खतरनाक साबित होता है, लेकिन इससे अचानक गिरने के बाद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल भी किया जा सकता है।
टॉफी या जूस: कई बार देखा जाता है कि लोग टॉफी या जूस पीने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों के शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने लगती है।
ज्यादा चाय या कॉफी पीना: एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉफी में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफेन होता है। इसलिए हमें कॉफी का सेवन कम करना चाहिए। लेकिन लो ब्लड शुगर में ये काफी मददगार भी साबित होती है।
दूध का सेवन: रात में दूध का सेवन करना भी हानिकारक साबित होता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि बिना मीठे के दूध पीना चाहिए। लेकिन ब्लड शुगर का लेवल कम होने पर आप इसे रात में पी सकते हैं।
फ्रूटी: अगर आपका ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा कम हो गया है तो आप फ्रूटी पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इससे हद से ज्यादा पीना खतरनाक भी साबित हो सकता है।