ब्लड शुगर को ज्यादातर लोग डायबिटीज़ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसका असली मतलब है खून में मौजूद ग्लूकोज़ का स्तर। ग्लूकोज़ हमारी बॉडी की एनर्जी का मुख्य स्रोत है, जो हमें खाने से मिलता है। डाइट में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स जैसे चावल, रोटी, आलू और फल खाने के बाद यह ग्लूकोज़ में बदलते हैं और खून के ज़रिए सेल्स तक ऊर्जा पहुंचाते हैं। खून में शुगर का संतुलित स्तर हमारी बॉडी और दिमाग दोनों को ताक़त देता है। वहीं, शुगर का स्तर कम हो जाए तो कमजोरी, चक्कर, पसीना आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर ब्लड शुगर लंबे समय तक ऊंचा रहे तो यह डायबिटीज़ का संकेत है और इससे हार्ट, किडनी, आंख और नसों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

एक सामान्य व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर 70–100 mg/dL और खाने के बाद 90–140 mg/dL तक होना चाहिए। नॉन-डायबिटिक बुजुर्गों में यह स्तर थोड़ा अलग होता है, फास्टिंग 80–110 mg/dL और खाने के बाद 100–140 mg/dL तक। ब्लड शुगर का स्तर उम्र और लिंग के हिसाब से भी बदलता रहता है।

  • बच्चों में मेटाबॉलिज्म तेज़ होने से उनका नॉर्मल शुगर लेवल वयस्कों की तुलना में थोड़ा कम हो सकता है।
  • बुजुर्गों में इंसुलिन सेंसिटिविटी घट जाती है, जिससे शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
  • महिलाओं में हार्मोनल बदलाव जैसे पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज़ शुगर लेवल को प्रभावित करते हैं।
  • पुरुषों में मांसपेशियों की मात्रा ज्यादा होने से ग्लूकोज़ का उपयोग अलग ढंग से होता है।

आसान शब्दों में कहें तो हर उम्र और लिंग के हिसाब से ब्लड शुगर लेवल में अंतर देखा जाता है। American Diabetes Association (ADA) की प्रैक्टिस गाइडलाइन्स के अनुसार, हर उम्र में ब्लड शुगर की नॉर्मल रेंज थोड़ी-बहुत बदलती रहती है। देखिए चार्ट

American Diabetes Association के मुताबिक उम्र और लिंग के अनुसार ब्लड शुगर लेवल चार्ट,

बच्चे (0–12 साल)फास्टिंग70–10080–130
भोजन के 2 घंटे बाद90–140180
सोने से पहले90–140110–200
किशोर (13–19 साल)फास्टिंग70–10080–130
भोजन के 2 घंटे बाद90–140180
सोने से पहले90–140100–180
वयस्क (20–59 साल)फास्टिंग70–10080–130
भोजन के 2 घंटे बाद140180
HbA1c (3 महीने का औसत)5.7%7%
बुजुर्ग (60+ साल)फास्टिंग70–11090–150
भोजन के 2 घंटे बाद150200
सोने से पहले100–140110–200
गर्भवती महिलाएंफास्टिंग70–9595
भोजन के 1 घंटे बाद<120140
भोजन के 2 घंटे बाद<120120

नॉन-डायबिटिक व्यक्तियों के लिए सामान्य ब्लड शुगर लेवल (mg/dL)

उम्रफास्टिंग (खाली पेट)खाने के 2 घंटे बादHbA1c (%)
0-5 साल100–1801806.0
6-12 साल90–180140–1806.0
13-19 साल90–1301405.7
20-59 साल70–991405.7
60+ साल70–1001405.7

डायबिटिक मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल (mg/dL)

उम्रफास्टिंग (खाली पेट)खाने के 2 घंटे बादHbA1c (%)
0-5 साल100–1802007.5% तक
6-12 साल90–1802007.5% तक
13-19 साल90–1301807.5% तक
20-59 साल80–1301807.0
60+ साल80–140 (या व्यक्तिगत लक्ष्य)180–2007.5–8.0

दही के साथ इन 4 सुपरफूड्स को मिक्स करके खाएं गट हेल्थ में होगा सुधार, आंत में बढ़ जाएंगे अरबों गुड बैक्टीरिया।इस जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।