मधुमेह बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से कई गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कई चीजों को ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ब्लड शुगर के स्तर के बढ़ने से इसका सीधा असर शरीर के कई अंगों पर होता है। जहां भोजन से पहले एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर लेवल 100 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, डायबिटिक पेशेंट के शरीर में ब्लड शुगर लेवल 80-130 mg/dl तक होना चाहिए। जबकि भोजन के 1-2 घंटे बाद स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 140 mg/dl से कम, तो वहीं डायबिटिक का 180 mg/dl से कम होना चाहिए।
ब्लड शुगर बढ़ने से जहां डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी होने के आसार बढ़ जाते हैं। वहीं, नजर में धुंधलापन, बहुत ज्यादा थकान होना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं आम होने लगती हैं। स्वास्थ्य विषेशज्ञों की मानें तो मधुमेह का कोई इलाज भी नहीं है। एक बार शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ने के बाद सिर्फ परहेज़ ही एकमात्र उपाय बचता है। इसलिए इसके स्तर से बढ़ने से पहले ही इस पर नियंत्रण करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इन घरेलू उपायों से बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
फलों का सेवन: आमतौर पर कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का ब्लड शुगर बढ़ा हो उसे फलों के सेवन से बचना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। फलों का सेवन आपको निर्धारित रूप में ही करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को अधिकतर फलों को अच्छी तरह से चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए।
स्ट्रेस को कहें बाय- बाय: डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए उनके लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। इससे मरीजों के हार्मोन्स, मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ प्रभावित हो सकते हैं। बता दें कि क्रोनिक स्ट्रेस भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक होता है। कई शोध के मुताबिक स्ट्रेस से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
पैदल टहलें: मधुमेह से पीड़ित लोगों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए लोगों को पैदल टहलना चाहिए। बल्ड शुगर लेवल को कम करने के लिए रोजाना सुबह-शाम टहलने से काफी फायदा होता है।
हरी- सब्जियों का सेवन: डायबिटीज के मरीजों को हरी सब्जियों यानी पालक, करेला, लोकी और गोभी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इनमें विटामिन, बीटा कैरोटीन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। इससे शुगर लेवल संतुलित बना रहता है। साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
विटामिन डी: डायबिटीज के मरीजों के लिए विटामिन डी काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए विटामिन डी से प्रयुक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।