Blood Sugar: ब्लड शुगर बढ़ जाने पर हम कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं जिनमें डायबिटीज, हृदय संबंधी बीमारियां और किडनी की बीमारी शामिल है। इसलिए आगर ब्लड शुगर बढ़ गया है तो तुरंत उसे नियंत्रण में लाना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर की खास बात ये है कि इसे बिना दवाइयों के ही खानपान में मामूली सुधार से ही ठीक किया जा सकता है। इसके लिए यह ध्यान रखना होगा कि आप अपनी डाइट में क्या ले रहे हैं। ब्लड शुगर बढ़ जाने पर हमें अपने नाश्ते में इन 5 चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

ब्रेड के साथ नट बटर- अपने नाश्ते में मूंगफली, बादाम या अखरोट का बटर जरूर इस्तेमाल करें। इसे आप ब्राउन ब्रेड के साथ खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर तो नियंत्रण में रहता है ही साथ ही हृदय रोग का जोखिम भी कम होता है। इसमें पाए जाने वाले अनसेचुरेटेड फैट्स हृदय और शरीर के विभिन्न अंगों के लिए ठीक माने जाते हैं।

मूंग दाल का चीला- मूंग दाल का चीला ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता साथ ही यह बढ़े हुए वजन को भी कम करता है। ब्लड शुगर बढ़ जाने पर अधिक वजन वालों को डॉक्टर अक्सर वजन कम करने की सलाह देते हैं। ऐसे में चीला एक श्रेष्ठ विकल्प है जिसे नाश्ते में लिया जा सकता है।

लो फैट दही- ब्लड शुगर कम करने के लिए नाश्ते में लो फैट दही को जरूर शामिल करें। दही में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। इसके नाश्ते में सेवन से इंसुलिन का लेवल संतुलित रहता है।

इडली- ब्लड शुगर को नियंत्रण में लाने के लिए सुबह नाश्ते में इडली का सेवन सही माना जाता है। ज्वार, बाजरा, मेथी आदि का इस्तेमाल कर इडली को बनाया जा सकता है। ये अनाज कम स्टार्च युक्त होते हैं और मेथी ब्लड शुगर को कम करता है। इडली भाप में बनी होती है इसलिए भी ये सेहत के लिए सही मानी जाती है।

अंडा- अंडा प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है। इसमें मौजूद प्रोटीन ब्लड शुगर को कम करते हैं। आप अंडे को उबाल कर, उसका सैंडविच बनाकर और उसकी भुर्जी खा सकते हैं।