सर्दियों के मौसम में खानपान के साथ-साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में कई तरह के फल, सब्जी और बीज अधिक खाए जाते हैं। इसी में काले तिल और सफेद तिल भी बहुत खाए जाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि काले तिल या सफेद तिल में से कौन सा स्वास्थ्य और सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, दोनों ही तिल का सेवन शरीर के लिए लाभकारी होता है। इनका इस्तेमाल खाने के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ने सफेद तिल और काले तिल के फायदे बताए हैं।
सफेद तिल के पोषक तत्व
तिल में कॉपर, मैंगनीज, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, लोहा, जिंक, मोलिब्डेनम, विटामिन बी 1, सेलेनियम और आहार फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सफेद तिल फाइबर से भरपूर होते हैं। इन बीजों में लिग्निन भी होते हैं, जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार होते हैं। तिल को अलग-अलग तरह से खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है। इन्हें सलाद से लेकर सूप तक में डाल सकते हैं। तिल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे आप हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं। तिल के बीज में अच्छी वसा, मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है जिसकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। इसके अलावा, तिल के बीज में लिगनेन और फाइटोस्टेरॉल जैसे यौगिक भी पाए जाते हैं।
सफेद तिल के फायदे
- सफेद तिल पाचन को बेहतर करता है।
- थायराइड ग्रंथि के लिए फायदेमंद होता है।
- सफेद तिल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
काले तिल के पोषक तत्व
काले तिल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व, विटामिन सी, बी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, कॉपर, फोलेट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। काले तिल के अंदर विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाता है और उसे निरोग बनाता है।
काले तिल के फायदे
- काले तिल में कॉपर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।
- काले तिल में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखता है।
- काले तिल में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- काले तिल में मैग्नीशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
काले और सफेद तिल को कब खाना चाहिए
काले तिल को सुबह, दोपहर और शाम यानी तीनों समय किया जा सकता है। वहीं, सफेद तिल को भी तीनों समय खाया जा सकता है, लेकिन सफेद तिल का सेवन प्रतिदिन नहीं करना चाहिए। काले तिल का सेवन आप नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्थ के अनुसार, इनका सेवन करना चाहिए।
वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?