अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते मोटापा बहुत ही आम समस्या बन गई है। शरीर में एक बार चर्बी बढ़ने लगती है तो कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, वजन कम करने के लोग तमाम तरह के उपाय फॉलो करते हैं, लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आपके लिए कुछ प्राकृतिक नट्स वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। ये नट्स न सिर्फ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, बल्कि भूख को कंट्रोल करने और फैट को जलाने में भी मदद करते हैं। आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि वजन कम करने के लिए किन बीजों को खाना फायदेमंद होता है।
डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, मोटापा कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि मोटापा ही कई बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में कुछ प्रकार के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर में वसा यानी फैट जमा होने से रोकते हैं। इसके अलावा यह स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं और भूख को भी कंट्रोल करते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में इन नट्स का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीजों में सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन, खनिज, फाइबर और प्रोटीन समान मात्रा में होते हैं। इन्हें सचमुच एक सर्वगुण संपन्न सुपरफूड माना जा सकता है। इससे पेट तुरंत भर जाता है। इससे आपको अधिक खाए बिना भी संतुष्टि का अनुभव करने में मदद मिलेगी। पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाए रखने से वजन कंट्रोल में रहता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज छोटे लेकिन बहुत शक्तिशाली होते हैं। इनमें प्रोटीन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल हैं। ये शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। कद्दू के बीज खाने से ज्यादा खाने की इच्छाशक्ति कम हो जाती है, क्योंकि यह भूख को दबाता है। इससे वजन कम करना आसान हो जाता है।
अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शरीर में सूजन को कम करते हैं और पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा हाई फाइबर सामग्री पेट को भरा हुआ महसूस कराती है। इससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो जाती है।
चिया बीज
चिया बीज पानी में डालने पर जेल में बदल जाते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पाचन क्रिया धीमी होती है। इससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह शरीर का वजन कम करने की प्रक्रिया को भी तेज करता है। इन्हें स्मूदी, दूध और दलिया में मिलाया जा सकता है।
पपीते के बीज
पपीते के बीजों में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं। ये गैस और अस्थमा जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। अगर, पाचन अच्छा है तो वसा जमा नहीं होगी। इसके साथ ही वजन भी कम होता है। इन्हें कम मात्रा में खाना चाहिए, लेकिन अगर समय पर खाया जाए तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।
गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।