Arjun Chhal For Bad Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाना काफी खतरनाक माना जाता है। खून में हाई कोलेस्ट्रॉल होने के बाद भी शरीर में कोई ऐसा संकेत नजर नहीं आता है जिन्हें आप आसानी से पहचान लें। आज के समय में कोलेस्ट्रॉल के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) कहते हैं, जो खून के बहाव को सही रखने के साथ कोशिकाओं के निर्माण में काफी मदद करते हैं। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। इनके रक्त कोशिकाओं में जमने से शरीर में खून का फ्लो काफी कम या फिर रुक जाता है। ऐसे में व्यक्ति को हार्ट डिजीज या फिर स्ट्रोक आने की समस्या सबसे ज्यादा हो सकती है। इसे काफी खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह रक्त कोशिकाओं में जमने लगता है जिसके कारण ब्लड का फ्लो कम हो जाता है या बिल्कुल ही रुक जाता है। इसके साथ ही यह दिल तक ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली रक्त कोशिकाओं को ही ब्लॉक कर देता है। इसलिए जरूरी है कि इसे समय रहते कंट्रोल कर लिया जाए।
आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, आप टेस्ट के जरिए इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कितना हाई है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे, तो इस आयुर्वेदिक दवा का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करते व्यक्ति कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल को दुरुस्त रख सकता है। जानिए कैसे करें अर्जुन की छाल का सेवन।
कोलेस्ट्रॉल में कैसे काम करेगा अर्जुन की छाल का पाउडर
आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, अर्जुन की छाल में फ्लेवोनॉयड, ग्लाइकोसाइड, फेनोलिक एसिड, ट्राइटरपेनॉइड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विशेष प्रकार का टैनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के गुणों को बढ़ाता है। इससे आपका दिल भी दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी नियंत्रित होती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए अर्जुन की छाल का ऐसे करें सेवन
अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी लाभकारी हो सकती है। अर्जुन की छाल का पाउडर बनाकर एक कंटेनर में रख लें। रोजाना एक गिलास पानी में आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डाल दें। इसके बाद इसे धीमी आंच में तब तक पकने दें। जब तक की पानी आधा न हो जाए। रोजाना ब्रेकफास्ट करने के आधे घंटे बाद इस पानी का सेवन कर लें।
अर्जुन की छाल के पाउडर से बना ये पानी गंदा कोलेस्ट्रॉल को समाप्त करने के साथ गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा देगा। इसके साथ ही तेजी से आपका वजन कम होगा। इतना ही नहीं नियमित रूप से इसका सेवन से शरीर में खून साफ होने के साथ पतला होगा, जिससे पूरी बॉडी में ठीक ढंग से ब्लड प्रवाहित होगा।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।