कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो सर्दी में ज्यादा परेशान करती है। इस मौसम में बॉडी में पानी की कमी होने लगती है और स्टूल टाइट होने लगता है जिससे घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट पूरी तरह साफ नहीं होता। कब्ज एक पाचन से संबंधित परेशानी है जो तब होती है जब आपको मल त्यागने में कठिनाई होती है। कब्ज की बीमारी के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। डाइट में फाइबर वाले फूड्स का कम सेवन,बॉडी में बढ़ने वाली डिहाइड्रेशन, बॉडी एक्टिविटी में कमी होना, कुछ दवाईयों का सेवन करने से कब्ज की बीमारी हो सकती है।

जब मल आपके पाचन तंत्र से धीरे-धीरे चलता है, तो आपका शरीर इससे बहुत अधिक पानी सोख लेता है, जिससे मल त्यागना मुश्किल हो जाता है। आप भी घंटों टॉयलेट में गुजारते हैं और कब्ज आपको परेशान करता है तो आप कुछ खास घरेलू नुस्खो को अपाएं। कुछ घरेलू नुस्खे कब्ज को दूर करने में दवाई की तरह असर करते हैं। आइए जानते हैं कि कब्ज का इलाज कैसे घरेलू नुस्खो से कर सकते हैं।

बॉडी में पानी की कमी को पूरा करें

क्या आप जानते हैं कि आप पानी का अधिक सेवन करके भी कब्ज की बीमारी से निजात पा सकते हैं? जी हां बॉडी को हाइड्रेट करके कब्ज का असरदार तरीके से उपचार किया जा सकता है। एक दिन में कम से कम 8 गिलास यानि 3 लीटर पानी पीने से कब्ज की बीमारी दूर होती है। पानी ज्यादा पीना उबाऊ लगता है तो आप कुछ लिक्विड ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आप फ्रूट्स जूस,हर्बल टी और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

गर्म पानी का सेवन करें कब्ज होगी दूर

पानी का सेवन कब्ज का इलाज करने में असरदार है,लेकिन गर्म पानी बॉडी पर अद्भुत काम करता है। जब आप गर्म पानी पीते हैं तो आपकी आंतें सिकुड़ जाती हैं। आपकी आंतों की यह गति आंतों में जमा पुराने मल को आंतों के जरिए शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें रोज सुबह गर्म पानी पीने की आदत को अपनाना चाहिए।

फाइबर का सेवन बढ़ाएं

फाइबर आपकी आंतों की सफाई करने में बेहद असरदार है। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके बाउल मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं और मल को सॉफ्ट करने में मदद कर सकते हैं। मल सॉफ्ट होने पर उसे डिस्चार्ज करना आसान हो जाता है। अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फल,सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां शामिल करें। इसबगोल और अलसी के बीज का सेवन करें। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जिसका सेवन आप खाने के साथ या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।

दिन भर में फ्रूट्स जरूर खाएं

कब्ज से छुटकारा पाना के लिए आप फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। कब्ज का इलाज करने के लिए सेब का सेवन करें। सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर भरपूर होते हैं, जो नियमित मल त्याग को बढ़ावा देते हैं। फलों में केला सेहत को दो तरह से फायदा पहुंचाता है। केला पाचन को दुरुस्त करता है। इसमें मौजूद पेक्टिन मल को सॉफ्ट करने में मदद करता है। नाशपाती जो फाइबर और सोर्बिटोल से भरपूर हैं,पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इसका सेवन करना बेहद जरूरी है।

प्रोबायोटिक फूड्स का करें सेवन

प्रोबायोटिक्स लाभकारी बैक्टीरिया हैं जो आंत को हेल्दी रखते हैं। दही और किण्वित खाद्य पदार्थ जैसे किमची प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत है। इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है और मल डिस्चार्ज आसानी से होता है। कब्ज को दूर करने में दही बेहद फायदेमंद है।