हेल्दी और फिट रहने के लिए लिवर का एक्टिव रहना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर हमारे शरीर में डाइजेशन से लेकर खून को फिल्टर करने तक में काफी मदद करता है। अगर लिवर सही तरह से काम नहीं करता तो शरीर में कई बीमारियां अपना घर बनाने लगती हैं। लिवर में कोई भी समस्या होने पर इसका असर सीधा पाचन तंत्र पर पड़ता है और फिर कामकाज भी प्रभावित हो जाता है।
सेब के फायदे
दरअसल, लिवर शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस रखता है। इसके साथ ही शरीर से गंदगी और टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में लिवर का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। खराब, ज्यादा ऑयली और मसालेदार भोजन का सेवन करने पर सबसे ज्यादा प्रभाव लिवर पर पड़ता है। लिवर को नैचुरली हेल्दी एंड स्ट्रांग बनाए रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। लिवर की हेल्थ के लिए सेब एक बेहतरीन फल है, जो लिवर को सुपरएक्टिव और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। चलिए आपको बताते हैं सेब के फायदे…
क्या कहती है रिसर्च?
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, कुछ विशेष पौधों पर आधारित आहार और लिवर संबंधी समस्याओं के कम होने की संभावनाओं के बीच गहरा संबंध माना गया। फ्लेवोनॉयड्स पौधे के घटक हैं जो जीवित कोशिकाओं को तनाव से बचाने में मदद करते हैं। ये मिश्रण सेब में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय में अध्ययन के सह-लेखक विलियम बेल ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से फ्लेवोनोइड युक्त फूड्स खाते हैं, उनमें सामान्य कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर अच्छा रहता है। सेब में फाइबर, विटामिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो पाचन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके अलावा कई स्टडी में सेब को लिवर के बेहतर कामकाज में सहायक माना गया है। यह फल ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
सेब का सेवन करने के पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में रोज सुबह सेब खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है।
हार्ट के लिए लाभकारी
सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम का मात्रा भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करते हैं और हार्ट से संबंधी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।
इसके अलावा सर्दियों की ठंड इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है और हार्ट संबंधी जोखिम बढ़ा सकती है। सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन C युक्त फूड का सेवन बहुत जरूरी है।
