महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज अगर कम रहे तो नॉर्मल माना जाता है। व्हाइट डिस्चार्ज पीरियड शुरू होने के कुछ दिनों पहले होता है। ये समय ओव्यूलेशन का समय कहलाता है। व्हाइट डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया कहा जाता है। इसका नॉर्मल डिस्चार्ज होना फर्टिलिटी को दर्शाता है। नॉर्मल व्हाइट डिस्चार्ज होने से वजाइना की सफाई होती है और वजाइना वेट रहती है। ये डिस्चार्ज खराब बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। लेकिन जिन महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा होता है उनको कई तरह की परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा होने से यूरिन इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक महिलाओं को ज्यादा डिस्चार्ज होने से उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती है। व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा होने से पेट में दर्द होता है और पेट में कई तरह की परेशानियां होती है, महिलाओं को चक्कर आने लगते हैं। अक्सर महिलाएं इस परेशानी को नजरअंदाज करती है जिससे इन्फर्टिलिटी का खतरा बढ़ने लगता है।
महिलाएं इस परेशानियों से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन कौन सी ऐसी चीजें है जो व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज कर सकती हैं।
शीशम के पत्तों से करें इलाज
शीशम के पत्तों का सेवन किया जाए तो आसानी से व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी का इलाज किया जा सकता है। ये पत्ते व्हाइट डिस्चार्ज का बेहतरीन इलाज हैं। शीशम के पत्तों का सेवन करने के लिए आप इन पत्तों का चूर्ण बना ले और रोजाना 2-3 ग्राम चूर्ण को पानी में मिलाकर दिन में दो बार पिएं। इसका काढ़ा बनाकर भी महिलाएं इसका सेवन कर सकती हैं। दिन में दो बार इन पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से आपकी परेशानी का इलाज होगा।
एलोवेरा जूस का करें सेवन
अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा है तो आप एलोवेरा जूस का भी सेवन कर सकते हैं। आप दिन में दो बार एलोवेरा जूस का सेवन करें तो व्हाइट डिस्चार्ज का उपचार कर सकती हैं।
आंवला का करें सेवन
आंवला औषधीय गुणों से भरपूर हर्ब है जिसका सेवन करने से आसानी से व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज किया जा सकता है। महिलाएं आंवले का सेवन उसका चूर्ण बनाकर करें। एक चम्मच इस चूर्ण को पानी में मिला लें और उसका दिन में दो बार सेवन करें आपको फायदा होगा। नियमित रूप से सेवन करने से लिकोरिया की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
त्रिफला चूर्ण का करें सेवन
व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान हैं तो रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करने के लिए 2-3 गिलास पानी में त्रिफला को रातभर भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर उसका सेवन करें। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको फायदा होगा।