राब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते पेट से संबंधी समस्या बहुत ही आम हो गई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कब्ज की समस्या होती है। कब्ज की समस्या होने पर पेट सही से साफ नहीं पाता और जो कुछ भी हम खाते हैं वह पेट में सड़ने लगता है, जिससे टॉक्सिन अधिक बनने लगते हैं, जो धीरे-धीरे करके कई गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। अगर, आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और पेट सही से साफ नहीं हो पा रहा है तो इसबगोल की भूसी एक नेचुरल और असरदार उपाय है, जो पेट को सही से साफ करने में मदद करती है।
सीके बिरला हॉस्पिटल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी लीड कंसलटेंट, डॉक्टर अनुकल्प प्रकाश के मुताबिक, इसबगोल की भूसी एक प्राकृतिक औषधि है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसबगोल की भूसी लिवर, पेट और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करती है। इसबगोल की भूसी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए वरदान मानी जाती है, लेकिन इसका इस्तेमाल सही तरह से करना जरूरी है।
इसबगोल की भूसी के फायदे
डॉक्टर अनुकल्प प्रकाश ने बताया कि इसबगोल की भूसी का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। इसबगोल एक घुलनशील फाइबर है। यह आंतों में जाकर पानी सोखती है और जेल जैसा रूप ले लेती है। इससे मल नरम हो जाता है और आसानी से बाहर निकलता है। इसका सेवन करने से पेट हल्का और साफ महसूस होता है।
वजन कम करने में मददगार
इसबगोल की भूसी दो तरीके से वजन कम करने में मदद कर सकती है। ये कैलोरी कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। रात में इसबगोल की भूसी और दूध का सेवन करते हैं तो ये सुबह आंतों को साफ करती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है। इससे भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है और वेट लॉस में तेजी आती है।
पाचन के लिए असरदार
इसबगोल की भूसी को साइलियम भूसी भी कहा जाता है। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो मल को नरम बनाता है। ये आंतों की गति को बढ़ाती है और कब्ज से राहत दिलाती है।
बॉडी डिटॉक्स
इसबगोल की भूसी बॉडी डिटॉक्स करने में असरदार होती है। इसबगोल की भूसी एक स्क्रबर की तरह है, जो कि शरीर में जमा फैट को तेजी से स्क्रब करने में मदद कर सकता है। इससे बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। इससे पेट साफ हो जाता है तो शरीर से गंदगी भी साफ हो जाती है।
कैसे करें इसबगोल का इस्तेमाल
- गर्म पानी
- दूध या दही के साथ मिलाकर
- रात में खाना खाने के बाद इसका सेवन करें
गर्मी में दिन की शुरुआत करें नारियल पानी से, बॉडी रहेगी हाइड्रेट, दिल और किडनी की हेल्थ में होगा सुधार। नारियल पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।