जिंदगी की मसरूफियत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दिन काम और सिर्फ काम करने में गुजर जाता है। दिन भर की थकान के बाद जब हम घर लौटते हैं तो खा-पीकर सीधा बिस्तर पर पहुंच जाते हैं। थकान और तनाव इतना ज्यादा रहता है कि बिस्तर पर पहुंचना लाज़मी भी है। लेकिन आप जानते हैं कि रात का खाना खाकर सीधे बिस्तर पर सोने से आपका पाचन बिगड़ने लगता है। डिनर के तुरंत बाद सोने से मोटापा, सीने में जलन, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। यही वजह है कि डिनर करने और सोने के बीच 3 से 4 घंटे का अंतर होना जरूरी बताया गया है।
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक रात का खाना खाने के बाद सोए नहीं बल्कि वॉक करें। एक्सपर्ट के मुताबिक आप चाहे कितने भी थके हो,आपने कितना भी काम किया हो लेकिन डिनर के बाद सोएं नहीं बल्कि वॉक करें। खाने के बाद वॉक करने से आपका पाचन दुरुस्त रहता है। खाने के बाद थोड़ी देर वॉक करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। आप जितने बजे भी खाते हैं खाना खाने के बाद सोएं नहीं बल्कि वॉक करें। थोड़ी देर की वॉक आपको कब्ज, गैस,एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से निजात दिलाएगी। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कितनी देर की वॉक करने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट सी सेहत दुरुस्त रहेगी।
डिनर करने के कितनी देर बाद वॉक करना है जरूरी
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रात का डिनर 8 बजे,उससे पहले या बाद में करते हैं तो खाना खाने के 5-7 मिनट बाद आप वॉक कर सकते हैं। वॉक करने से दो बेहतरीन फायदे होते हैं। पहला फायदा वॉक करने से पाचन दुरुस्त रहता है। वॉक करने से खाना डाइजेशन की गति में पहुंच चुका होता है। दूसरा ये खाना पचाने की गति को तेज कर देता है। खाने के बाद वॉक करने से ब्लड में शुगर का स्तर भी नॉर्मल रहता है।
डिनर के बाद कितने देर की वॉक है जरूरी
स्पोर्ट्स मेडिसिन की एक रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग डिनर के बाद वॉक करते हैं,उनको गैस की परेशानी दूर होती है। एसिडिटी, कब्ज,पेट दर्द,बदहज़मी और अपच जैसी परेशानी से निजात मिलती है। रिसर्च के मुताबिक अगर रात का खाना खाने के बाद धीमी गति से सैर करें तो ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है और इंसुलिन का स्तर स्थिर होता है। डिनर के बाद टहलने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है।
डिनर के बाद चहलकदमी करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस,अपच और ब्लोटिंग की बीमारी दूर होते है। आयुर्वेद के मुताबिक हर व्यक्ति को खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट की वॉक करना जरुरी है।
वॉक करने से सेहत को होने वाले फायदे
खाना खाने के बाद टहलने से ना सिर्फ पाचन दुरुस्त रहता है बल्कि कैलोरी भी बर्न होती है। वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी को बर्न करना जरूरी है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि रात को भोजन के बाद हल्की गति से 30 मिनट की सैर आपकी 150 कैलोरी तक बर्न करने में मदद कर सकती है।
