शरीर हमेशा एक्टिव रहे, उसके लिए सबसे जरूरी है दिल धड़कता रहे और सही तरह से कार्य करता रहे। हार्ट के एक्टिव रहने से ही शरीर के अन्य हिस्सों कर अच्छे से खून पहुंच पाता है। इसके साथ ही शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने खानपान को अच्छा रखना जरूरी होता है। ऐसे में हेल्थ के लिए जड़ वाली सब्जी शलजम भी बहुत लाभकारी होती है। शलजम के सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है।

शलजम के स्वास्थ्य लाभ

शलजम को अंग्रेजी में टर्निप कहा जाता है। यह पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

शलजम में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित सेवन से आंतों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

हार्ट के लिए लाभकारी

शलजम में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

शलजम में विटामिन A और विटामिन E होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह एंटी-एजिंग गुण भी प्रदान करता है।

कैसे करें शलजम का सेवन

शलजम का सेवन कई रूप में किया जा सकता है। इसे सलाद, सूप और सब्जी में डालकर भी खाया जा सकता है। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है।