गर्मियों के मौसम में शरीर तेजी से ऊर्जा खोता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने वाली चीजों की जरूरत होती है, जो पोषण के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी दें। गर्मी के मौसम सत्तू सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। सत्तू न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। भारत के कई राज्यों में सत्तू को ‘गरीबों का प्रोटीन’ भी कहा जाता है। डाइट टू नरिश की को-फाउंडर प्रियंका जायसवाल ने सत्तू के फायदे बताए हैं।
डायटीशियन प्रियंका जायसवाल के मुताबिक, सत्तू भुने हुए चने से बनाया जाता है, जो फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में इसका नियमित सेवन शरीर को कई फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से पाचन और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
सत्तू पाचन के लिए फायदेमंद होता है। सत्तू में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है। इससे पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा गर्मी में अपच और गैस की समस्या से बचाता है।
हड्डियां मजबूत
सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देता है, जिससे हड्डियों की घनत्व बढ़ती है। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
डिहाइड्रेशन से बचाव
सत्तू डिहाइड्रेशन से बचाता है। सत्तू में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। सत्तू का शरबत पीने से डिहाइड्रेशन से बचने में मदद मिल सकती है। सत्तू का शरबत शरीर को ठंडक देता है। गर्मी में यह डिहाइड्रेशन रोकने का प्राकृतिक तरीका है।
प्राकृतिक एनर्जी का स्रोत
सत्तू एक प्राकृतिक एनर्जी का स्रोत है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, खासकर गर्मियों में जब लोग अक्सर थकान महसूस करते हैं। वर्कआउट के बाद या दिनभर की थकान से राहत पाने के लिए सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
सत्तू डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाता। इसके अलावा सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
कैसे और कब करें सत्तू का सेवन?
- सुबह खाली सत्तू पानी में घोलकर पिएं।
- स्वाद के लिए इसमें नींबू, काला नमक और भुना जीरा मिला सकते हैं।
- मीठा पसंद हो तो गुड़ मिलाकर भी लिया जा सकता है।
- दिन में 1–2 बार सेवन करना पर्याप्त होता है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।
