Chiku Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में कई प्रकार के फल आते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। ऐसा ही फल है चीकू, जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। चीकू को अंग्रेजी में सपोटा कहा जाता है। ये एक स्वादिष्ट और पोषक फल है। इसमें प्राकृतिक चीनी, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर होते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और विभिन्न बीमारियों से बचाते हैं।
आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, चीकू में कई पोषक तत्व होते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट भी होते हैं। चीकू में फैट की मात्रा कम होती है और यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। चीकू खाने से त्वचा, दिमाग और पाचन क्रिया अच्छी रहती है। चीकू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी, सी, ई, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में अधिक पाए जाते हैं।
चीकू के कई
- चीकू खाने से दस्त या अतिसार में आराम मिलता है।
- चीकू फोड़ों को सुखाने में मदद करता है।
- चीकू कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
- चीकू बुखार में आराम दिलाता है।
- चीकू सूजन की समस्या में फायदेमंद होता है।
- चीकू हड्डियों के लिए अच्छा होता है।
- चीकू कब्ज में भी फायदेमंद होता है।
स्किन चमकदार
चीकू खाने से स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। चीकू में विटामिन ए, सी और ई होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे होते हैं। इसके साथ ही चीकू में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन को रूखेपन से बचाने में मदद कर सकते हैं।
इम्यूनिटी
चीकू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दियों में सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
पाचन तंत्र के लिए अच्छा
चीकू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। ठंड के मौसम में पाचन कमजोर हो सकता है, ऐसे में चीकू का सेवन बहुत फायदेमंद है।
हड्डियों को मजबूती
चीकू में कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से बचने के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।
एनर्जी बूस्टर
चीकू तुरंत ऊर्जा देने वाला फल है। सर्दियों में ठंड के कारण अक्सर लोग सुस्ती महसूस करते हैं, ऐसे में चीकू का सेवन शरीर को एनर्जी देता है और नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर एक्टिव रहता है।
चीकू का सेवन कैसे करें?
- कच्चा फल- इसे छीलकर ताजा खाएं।
- चीकू शेक- चीकू का शेक सर्दियों में ऊर्जा प्रदान करता है।
- चीकू डेसर्ट- इसे हलवे या खीर में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
ऐसे ही आंवला भी एक ऐसा सुपरफूड है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। यह आपको सिर से लेकर पैर तक कई बीमारियों से बचाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने आंवला के फायदे बताए हैं।