Roasted Green Chana Benefits: भारत में भुने हुए हरे चने को बहुत ही पसंद किया जाता है। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं। हरे चने का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे मिलते हैं। भुने हुए हरे चने विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर सुपरफूड है। हरे चने स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोज सुबह नाश्ते में भुने हुए हरे चने का सेवन करने से शरीर को मजबूती और ताकत मिलती है। चलिए आपको बताते हैं भुने हुए रहे चने के क्या फायदे होते हैं?
हरे चने के पोषक तत्व
हरा चना प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, इसमें विटामिन A, C, E के साथ-साथ विटामिन B-कॉम्प्लेक्स के विटामिन B1, B2, B3, B5, B6 और विटामिन K भी पाया जाता है। इसके साथ ही फाइबर, आयरन, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं।
भुने हुए हरे चने के फायदे
- पाचन तंत्र अच्छा होगा
- वजन कम करने में असरदार
- शुगर कंट्रोल रहेगा
पाचन तंत्र मजबूत होगा
हरे चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है, जिससे शरीर की कार्यक्षमता बढ़ती है।
वजन कम करने में असरदार
भुने हुए हरे चने वजन कम करने के लिए भी बहुत ही असरदार होते हैं। इनमें कैलोरी कम होती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसे स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
हरे चने प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं, जो मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और टिश्यू की मरम्मत में मदद करते हैं। खासकर शाकाहारियों के लिए यह एक बेहतरीन प्रोटीन विकल्प है।
शुगर कंट्रोल रहेगा
भुने हुए हरे चने शुगर के मरीजों के लिए वरदान हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है और मधुमेह यानी शुगर का खतरा कम होता है।
आंखों के लिए लाभकारी
हरे चने में विटामिन A होता है, जो दृष्टि यानी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंखों को तनाव से बचाने और अन्य आंखों की समस्याओं के उपचार में भी सहायक होता है।
हड्डियां मजबूत होंगी
भुने हुए हरे चने को हेल्दी स्नैक के रूप में आसानी से शामिल किए जा सकता है। नियमित रूप से खाने से शरीर को पोषण मिलता है और कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। भुने हुए हरे चने में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक होते हैं।
सर्दी में रोजाना 1 चम्मच भुनी हुई अलसी खाएं, BP रहेगा नॉर्मल और वजन हो जाएगा कम, बॉडी को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे। इन सीड्स की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
