Benefits Of Protein Supplement: हेल्दी और फिट रहने के लिए हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन एथलीट से लेकर जिम जाने वाले लोग अधिक करते हैं। प्रोटीन सप्लीमेंट्स का उपयोग स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर के अन्य कई कार्यों में भी सहायक है। चलिए आपको बताते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स के उपयोग करने से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है और ये हमारी हेल्थ को कैसे फायदा पहुंचाता है।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स के फायदे

प्रोटीन सप्लीमेंट सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन लंबे समय तक करने पर सावधानी बरतने की आवश्यकता भी होती है। जरूरत से अधिक प्रोटीन का सेवन किडनी पर दबाव डालता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारा शरीर प्रोटीन को अलग-अलग तरीके से प्रोसेस करता है। हालांकि, डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह के मुताबिक ही प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन सप्लीमेंट, एनिमल और प्लांट सोर्स से प्राप्त प्रोटीन हैं। मट्ठा, कैसिइन, सोया, मटर या चावल प्रोटीन पाउडर जैसे प्रोटीन के बहुत विकल्प मौजूद हैं।

मांसपेशियों का निर्माण

प्रोटीन सप्लीमेंट्स शरीर को जरूरी अमीनो एसिड प्रदान करते हैं, जो मांसपेशियों के विकास और उनकी मरम्मत में मदद करते हैं। यह वर्कआउट के बाद रिकवरी में भी बहुत लाभकारी है।

वजन घटाने में मददगार

प्रोटीन का सेवन वजन कम करने के लिए भी उपयोगी होती है। प्रोटीन लंबे समय तक भूख को रोकता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह वजन घटाने और फैट को कम करने में प्रभावी है।

इम्यून सिस्टम मजबूत

प्रोटीन हमारे इम्यून सिस्टम मजबूत को मजबूत करता है। सही और नियमित रूप से प्रोटीन का सेवन करने से इम्यूनिटी अच्छी होती है और बीमारियों से बचाव होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाना

प्रोटीन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकता है।

पोषण की कमी को पूरा करना

प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए लाभकारी होती है। अगर, आहार से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है, तो सप्लीमेंट्स शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करते हैं।

इसके अलावा एक्सपर्ट ने बताया कि अगर रोजाना 30 दिनों तक प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन किया जाए तो हमारी बॉडी पर कैसा असर होता है और हमारे शरीर को एक दिन में कितनी प्रोटीन चाहिए होता है।