भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में खानपान के साथ-साथ डेली रूटीन भी बहुत खराब हो गया है, जिसके चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में कोलेस्ट्रॉल भी एक ऐसी समस्या है जो बहुत ही आम होती जा रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा मोम जैसा पदार्थ है जो शरीर के लिए जरूरी होता है। शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होता है। एक एलडीएल (LDL) जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल कहते हैं और एचडीएल (HDL) जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहते हैं, लेकिन खराब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में होने पर यह धमनियों में जमा होकर ब्लड सर्कुलेशन को बाधित कर सकता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत आवश्यक है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पेकन नट्स एक सुपरफूड है।

पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक, प्रतिदिन दो औंस यानी लगभग 56 ग्राम पेकन नट्स खाने से 12 सप्ताह में कुल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स में बहुत कमी आई। इस अध्ययन में 25 से 70 वर्ष की आयु के 138 लोगों को शामिल किया गया था। रिसर्च में प्रतिभागियों को दो ग्रुपों में विभाजित किया गया। एक ग्रुप में सामान्य आहार और दूसरे ग्रुप ने अपने नाश्ते में पेकन नट्स को शामिल किया। रिसर्च में पाया गया कि 12 हफ्ते तक पेकन नट्स का सेवन करने वाले लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बेहतर हुआ है।

पेकन नट के पोषक तत्व

पेकन नट्स में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, जिंक, फोलेट और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। पेकन नट्स का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं।

पेकन नट के फायदे

पेकन नट्स अपने स्वाद और अनूठी बनावट के लिए जाने जाते हैं। इनमें हाई मात्रा में अच्छे फैट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह कैलोरी से भरपूर होता है और इसकी ऊर्जा क्षमता मक्खन के समान मानी जाती है।

कैसे होता है कोलेस्ट्रॉल कम?

पेकन नट्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। एलडीएल धमनियों को अवरुद्ध करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करता है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। ये ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है, क्योंकि ट्राइग्लिसराइड्स का हाई लेवल हृदय रोग का कारण बन सकता है।

इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।