Benefits Of Papaya Leaves Juice: पपीता खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। कई बीमारियों में डॉक्टर्स पपीता खाने की सलाह देते हैं। पपीते का फल ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियां खाने से भी कई फायदे होते हैं। पपीते के पत्तों का उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों में भी किया जाता है। ये कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हर दिन एक चम्मच पपीते के पत्ते का जूस (Papita Ke Patte Ka Juice) पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए जानते हैं पपीते के पत्ते के फायदे…
पपीते के पत्तों का जूस
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पपीते का सेवन कई बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके पत्तों का सेवन भी बहुत लाभकारी होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पपीते की पत्तियों का रस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ती है। पपीते का जूस पीने से बुखार नहीं आता। पपीते के पत्तों का रस विटामिन ए, ई, सी, के और बी से भरपूर होता है।
एक चुटकी और शरीर में कमाल के फायदे… बस इस तरह हींग के पानी का करें सेवन, नहीं होगी कोई बीमारी
पेट की गैस होगी दूर
पेट की समस्या के लिए इसका जूस फायदेमंद हो सकता है। प्रतिदिन एक चम्मच पपीते का रस पीने से पेट की गैस, अल्सर और दर्द दूर हो जाएगा। महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को ठीक करने में पपीते के पत्ते का रस बहुत उपयोगी है। यह शरीर में हार्मोन्स को नियंत्रित करता है।
शुगर, कब्ज और जोड़ों के दर्द के लिए अच्छा
पपीते के पत्ते के जूस का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कब्ज की समस्या से पीड़ित लोग पपीते के पत्ते के रस का सेवन करके इस समस्या को कम कर सकते हैं। पपीते के पत्ते का रस पीने से जोड़ों का दर्द कम हो जाता है।
बाल होंगे मजबूत
रूसी, बालों का झड़ना और बालों में खुजली जैसी समस्याओं के लिए पपीते के पत्ते का जूस फायदेमंद होता है। यह बालों के सफेद होने और पतले होने जैसी समस्याओं के लिए भी अच्छा काम करता है।
सर्दियों के मौसम में अमरूद बहुत खाया जाता है। अमरूद के पत्तों की चाय पेट की सारी चर्बी और शुगर-BP के लिए फायदेमंद होती है। अमरूद के पत्तों की चाय के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।