सर्दियों के दौरान पपीते का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ठंड के मौसम में पपीता खाने से शरीर गर्म रहता है। इसके अलावा पपीता सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए वरदान की तरह काम करता हैं। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर के मुताबिक, पपीता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस फल का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।
पपीता खाने के फायदे
पपीता खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है। यह डेंगू के मरीजों के लिए एक अच्छी औषधि के रूप में काम करता है। लीवर की समस्याओं, एसिड रिफ्लेक्स को रोकता है। यह एसिडिटी, सूजन और अपच को कम करने में मदद करता है। डेंगू पीड़ित अगर पपीते के पत्ते का जूस पिएं तो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ जाती है।
डॉ. बिमल झाजर के मुताबिक, पपीता विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पपीता सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए सर्दियों में इस फल को खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है।
पपीते के स्वास्थ्य लाभ
- वजन कम
- रोग प्रतिरोधक क्षमता
- आंतों की सफाई
वजन कम करने में उपयोगी
जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए पपीता सबसे अच्छे उपाय के रूप में काम करता है। फाइबर से भरपूर पपीता मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में कारगर है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। पपीता कैंसर जैसी गंभीर, जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम करता है।
आंत की सफाई
पपीता आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। ये आंतों की सफाई करता है। इसके साथ ही कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर करता है। पपीता हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करता है। पपीते में मौजूद सभी तत्व हृदय स्वास्थ्य को काफी हद तक मजबूत करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ेगी
मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता की आवश्यकता होती है। पपीता खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसीलिए कहा जाता है कि अगर डेंगू पीड़ित पपीते की पत्तियों का रस पीते हैं, तो गिरने वाली प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ जाती है।
इसके अलावा दिल की सेहत के लिए 4 विटामिन का सेवन करना बेहद जरूरी है। हमारी बॉडी को जैसे कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन की जरूरत होती है वैसे ही विटामिन की भी जरूरत होती है। ये चार विटामिन ऐसे हैं जो दिल को फायदा पहुंचाते हैं।