सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है, लेकिन आपकी रसोई में ऐसे मसाले हैं जो कई बीमारियों का इलाज करने में बहुत ही असरदार होते हैं। इन मसालों में जायफल का नाम भी शामिल है। आयुर्वेद में जायफल का विशेष स्थान है। जायफल कई बीमारियों को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में प्रभावी रूप से काम करता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि पानी में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दूर रहने के लिए रोजाना सोने से पहले जायफल का पानी पिएं। जायफल का पानी विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन डी जैसे अच्छे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आकाश हेल्थ केयर की न्यूट्रीशनिस्ट अनुजा गौर ने जायफल के फायदे बताए हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट अनुजा गौर ने बताया कि जायफल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका उपयोग अधिक करना भी हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। जायफल में फैट (26.7%), प्रोटीन (18.7%), कार्बोहाइड्रेट (28.9%), एनर्जी (3938.3 किलो कैलोरी/किलोग्राम) और फाइबर (9.4%) हाई मात्रा में पाया जाता है। जायफल का पाउडर ही नहीं, बल्कि इसका तेल भी सेहत को बहुत फायदे पहुंचाता है।

जायफल के पानी के फायदे

  • पाचन के लिए फायदेमंद
  • हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल
  • तनाव और चिंता से राहत

पाचन संबंधी समस्याओं से राहत

जायफल का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे मिलते हैं। जायफल पेट की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए असरदार होता है। जायफल के पानी को डेली रूटीन में पीने से गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। जायफल के पानी में मौजूद तत्व आंतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा यह औषधीय पानी नींद की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

जायफल में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। जायफल का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए जायफल का पानी पिएं। इसके अलावा जायफल का पानी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। याददाश्त बेहतर करने के लिए भी इस प्राकृतिक पेय का सेवन किया जा सकता है।

कब पीना चाहिए जायफल का पानी

हेल्दी और बीमारियों से बचाव के लिए रात को सोने से पहले जायफल पाउडर मिले पानी का सेवन करना चाहिए। यह बहुत ही फायदेमंद होता है। जायफल का पानी पीने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

जायफल का तेल

इसके अलावा जायफल का तेल भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस तेल में औषधीय और कॉस्मेटिक गुण दोनों मौजूद होते हैं। जायफल एंटी-इंफ्लेमेटरी मिश्रणों से भरपूर होता है। इसमें सैबिनीन, टेरपिनोल और पिनीन आदि मिश्रण भी होते हैं, हार्ट, शुगर और गठिया जैदी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।

वहीं, अखरोट एक ऐसा मेवा है जो खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अखरोट के सेवन बेहतर पाचन में मदद करता है और अधिक कैलोरी जलाता है।