हरी सब्जियों का सेवन हमेशा ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। हरी सब्जियां सेहत के लिए कई मायनों में अच्छी होती हैं। इसलिए पोषण विशेषज्ञों भी हर दिन अपने भोजन में एक कप हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। सर्दी के मौसम में बाजार में कई तरह की हरी सब्जियां उपलब्ध होती हैं। उन्हीं में से एक है सरसों की सब्जी, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यहां जानिए सरसों का पत्ता खाने के फायदे…
सरसों का साग के फायदे
सरसों का साग (Sarson Ka Saag) बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता। यह विटामिन सी, पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा सरसों की पत्तियां एंटी कैंसर पत्ती के रूप में भी जानी जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सरसों का सेवन फेफड़ों के कैंसर से बचाता है और अन्य कैंसर कोशिकाओं को फैलने से भी रोकता है।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सरसों के साग का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मौसम में बदलाव के कारण होने वाले वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण को इस सरसों के पत्ते के सेवन से ठीक किया जा सकता है। सरसों के साग से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।
आयरन का स्तर बेहतर होगा
सरसों की पत्तियां और सरसों का आटा आयरन से भरपूर होता है। यह आपके शरीर में आयरन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। सरसों का साग खाने से मेटाबॉलिक रेट एक्टिविटी में सुधार होता है। सरसों की पत्तियों में फाइबर होता है। यह मल त्याग में सुधार लाता है। आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
शरीर से वॉटर रिटेंशन कम होगी
सर्दियों के दौरान सरसों के बीज, सरसों का साग और राई का सेवन खनिजों का एक अच्छा स्रोत है, जो आपके शरीर में बेहतर मेटाबॉलिज्म गतिविधि को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह आपके पाचन में सुधार करता है और भोजन पचाने में मदद करता है। सरसों में मौजूद पोटैशियम शरीर से वॉटर रिटेंशन को कम करता है। इसमें विटामिन K भी प्रचुर मात्रा में होता है।
इसके अलावा हर किसी को अपनी उम्र के हिसाब से एक दिन में एक सीमित समय तक पैदल जरूर चलना चाहिए। यहां जानिए उम्र के हिसाब से पैदल चलने के फायदे क्या होते हैं।