आज के दौर में मोटापा और पेट की चर्बी एक आम समस्या बन चुकी है। खासकर थुलथुला पेट न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को बेकार करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बनता है। मोटापे से पाचन तंत्र, लिवर और हार्ट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप नेचुरल और असरदार उपाय की तलाश में हैं, तो पुदीना एक ऐसा हर्ब है, जो आपको मोटापे से निजात दिला सकता है। दरअसल, मिंट यानी पुदीना ज्यादातर उसके ताजगी भरे स्वाद और बेहतरीन खुशबू के लिए जाना जाता है। अगर, सुबह खाली पेट पुदीना का पानी पी लिया जाए तो सेहत को कमाल के फायदे मिलते हैं। न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने पुदीना पानी पीने के फायदे बताए हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा के मुताबिक, पुदीना सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए नहीं, बल्कि आयुर्वेद में एक औषधि की तरह काम करता है। सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीने से पेट की चर्बी घटाने से लेकर शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने तक कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इसके अलावा खाली पेट पुदीने की 4 से 5 पत्तियां खाने से भी सेहत को बहुत फायदा मिलता है।
पुदीने के पोषक तत्व
पुदीना कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पुदीने की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन ए, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स, फास्फोरस, कैल्शियम और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा पुदीना आयरन, पोटैशियम और मैंगनीज के समृद्ध स्रोतों में से एक है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ-साथ प्रोटीन और फैट भी बहुत कम होता है।
पेट की चर्बी कम होगी
पुदीने के कुछ पत्तों को पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह उठकर खाली पेट यह पानी पी लें। यह पेट साफ करने में मदद करता है और शरीर से विषैले तत्वों यानी टॉक्सिन निकालता है। पुदीना मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ-साथ पाचन को दुरुस्त रखता है। इससे थुलथुला पेट धीरे-धीरे अंदर हो जाता है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।
पाचन तंत्र मजबूत
पुदीना का पानी पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए भी बहुत असरदार होता है। पुदीना गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। सुबह इसे पीने से पूरा दिन पाचन मजबूत रहता है और पेट हल्का महसूस होता है।
लिवर और किडनी डिटॉक्स
पुदीना लिवर और किडनी डिटॉक्स करने के लिए भी बहुत असरदार है। पुदीना में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण शरीर से विषैले तत्वों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। नियमित रूप से पुदीना का पानी पीने से लिवर की सफाई होगी और किडनी की कार्यक्षमता बेहतर होगी।
चमकदार स्किन
पुदीना का पानी स्किन को ग्लोइंग बनाने और सुंदरता के लिए भी बहुत असरदार होता है। पुदीना खून को साफ करता है, जिससे त्वचा पर पिंपल्स, रैशेज और दाग-धब्बे कम होते हैं। इससे स्किन अंदर से ग्लो करती है।
सांस और मुंह की बदबू से राहत
पुदीना उसके ताजगी भरे स्वाद और बेहतरीन खुशबू के लिए जाना जाता है। पुदीने का पानी मुंह की दुर्गंध और सांस की बदबू दूर करता है। साथ ही यह माउथ इंफेक्शन और मसूड़ों की सूजन में भी लाभकारी है।
इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए खीरे के बीज का सेवन भी किया जा सकता है। खीरे के बीज ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।