Benefits of Millet: भारतीय थाली में गेहूं की रोटी बहुत लोकप्रिय है। गेहूं के आटे का सेवन ज्यादातर घरों में किया जाता है। ऐसे ही सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी बहुत लोकप्रिय है। गेहूं के अलावा बाजार भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बाजरे को मोटा अनाज या मिलेट्स भी कहा जाता है। बीएमसी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजरे की रोटी या बाजरे का अन्य तरह से सेवन करने पर हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा 9 प्रतिशत कम हो जाता है। इस शोध में चीन के शंघाई जियाओतोंग विश्वविद्यालय के डॉ. डोंग लियू ने भाग लिया था। डॉ. डोंग लियू का कहना है कि बाजरे का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसकी तासीर गर्म होती है और इसमें भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बाजरा एक ऐसा साबुत अनाज है, जिसका सेवन करने से बॉडी को गर्मी मिलती है। बाजरे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और केरोटीन होता है। इसके अलावा बाजरे में विटामिन B1, B2, B3 और B6 होता है। यह शरीर को ताकत प्रदान करता है। बाजरा कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल करने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

शुगर को नियंत्रण करे

ICRISAT में स्मार्ट फूड इनिशिएटिव के नेतृत्व में 2021 के एक शोध अध्ययन में पाया गया कि शुगर का नियमित रूप से सेवन करने पर खून में ग्लूकोज का स्तर 12-15 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

ग्लूटेन फ्री

बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है और इसलिए उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें ग्लूटेन से भरे गेहूं को प्रोसेस करना मुश्किल लगता है। बाजरे का सेवन ट्राइग्लिसराइड्स और सी-रिएक्टिव प्रोटीन को कम करता है। जो हार्ट रोग का कारण बनते हैं। बाजरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है जो ब्लड शुगर को भी नॉर्मल रखता है। इससे बॉडी को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर का स्तर भी नॉर्मल रहता है।

इसके अलावा बाजरा में प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी को ताकत देते हैं और वजन घटाने के दौरान शरीर के पोषण की कमी को पूरा करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

बाजरा खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है और हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है। बाजरा में नेचुरल रूप से मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए अच्छा

बाजरे में कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। मिलेट्स में मौजूद पोषक तत्त्वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा मिलेट्स खाने से सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

ये 4 फूड खाएंगे तो गट में खदबदाने लगेंगे बीमारी फैलाने वाले Bacteria, बिगड़ जाएगी आंत की हेल्थ, इन 5 तरीकों से बढ़ाएं खरबों गुड बैक्टीरिया। इन बैक्टीरिया की पूरी जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक करें।