ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन ड्राई फ्रूट्स को दूध के साथ खाने पर शरीर को कमाल के फायदे मिलते हैं। ऐसे ही छुहारे को दूध के साथ खाने पर हेल्थ को बहुत लाभ मिलता है। खजूर को सुखाकर छुहारे को बनाए जाता है। छुहारे में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और विटामिन B6 आदि। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कई बीमारियों का जड़ से इलाज कर सकता है। छुहारे का सेवन अगर दूध के साथ किया जाए तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि छुहारा का सेवन कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है और ये कैसे मौसमी बीमारियों से बचाता है।
छुहारे के फायदे
- हड्डियों को मजबूती
- पाचन तंत्र के लिए अच्छा
- वजन बढ़ाने में मददगार
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल होगा
हड्डियां होंगी मजबूत
छुहारे में में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे शक्तिशाली मिनरल होते हैं। हड्डियों की हेल्थ (Bone Health) को बढ़ावा देने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं। अध्ययनों के मुताबिक, खजूर का सेवन हड्डियों से संबंधित बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद मिल सकती है। दूध-खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध को कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और अन्य आवश्यक खनिजों के भंडार के रूप में जाना जाता है। इन दोनों का मिश्रण हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह मांसपेशियों के विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
खजूर फाइबर, विटामिन, खनिज और प्राकृतिक चीनी से भरपूर होते हैं। वे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं। दूध में कैल्शियम और खजूर में मौजूद खनिज हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करते हैं। यह बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
पाचन तंत्र के लिए अच्छा
खजूर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज, अपच और अन्य पाचन समस्याओं से राहत दिलाता है। खजूर में मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। खजूर में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप और हृदय रोग के खतरे को कम करता है।
इम्यूनिटी मजबूत होगी
दूध और खजूर दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। दूध और खजूर दोनों में मौजूद कैलोरी और पोषक तत्व वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। खजूर में मौजूद विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह त्वचा को नई चमक भी देता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह ताकतवर के रूप में काम करता है। इसके सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही खजूर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की शक्ति भी होती है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के किए दूध में मिलाकर छुहारे को कुछ देर उबालें। इस दूध को सुबह-शाम पीएं। इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे।
इसके अलावा सर्दियों की ठंड इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है और हार्ट संबंधी जोखिम बढ़ा सकती है। सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन C युक्त फूड का सेवन बहुत जरूरी है।