लिवर शरीर में सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और पाचन में अहम भूमिका निभाता है। इसका मुख्य कार्य हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से पोषक तत्वों को प्रोसेस करना, खून से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को फिल्टर करना, एल्ब्यूमिन और थक्के बनाने वाले कारकों जैसे महत्वपूर्ण प्रोटीन का उत्पादन करना है। खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसका असर कामकाज से लेकर सेहत पर गहरा पड़ रहा है। इससे लिवर के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है और फैटी लिवर की समस्या हो जाती है।

दरअसल, जब लिवर की कोशिकाओं में फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं, तो लिवर फैटी हो जाता है। फैटी लिवर की समस्या को ध्यान नहीं दिया गया तो यह गंभीर बीमारियों का करण भी बन सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने लिवर की हर समस्या का एक इलाज बताया है। जिसके सेवन से लिवर हेल्दी भी रहेगा और बीमारियों से भी बचाव होगा।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कचनार एक आयुर्वेदिक औषधि है जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसे कचनार बड़ के नाम से भी जाना जाता है, जो एक औषधीय पौधा है। इस पौधे की पत्तियां, छाल और फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। खासकर लिवर की समस्याओं में कचनार का उपयोग आयुर्वेद में बहुत पुराना और प्रभावी उपचार माना जाता है।

लिवर के लिए कचनार के फायदे

लिवर से संबंधी समस्याओं में कचनार का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके पत्तों का रस निकालकर, 100 एमएल बड़े और बच्चों को 10-15 एमएल सुबह-शाम पिलाने से बढ़ा हुआ लिवर सामान्य आकार में आ जाता है। इसके अलावा लिवर संबंधी अन्य समस्याओं से भी निजात मिल जाती है। कचनार में लिवर की कोशिकाओं को स्वस्थ करने का गुण होता है। यह लिवर विकार को दूर कर भूख को बढ़ाता है।

पीलिया में फायदेमंद

कचनार के पत्तों का जूस पीलिया के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। पीलिया के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए कचनार भी बहुत लाभकारी हो सकता है। इसमें कई पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जैसे, टैनिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और इंटी-इंफ्लेमेटरी गुण। यह आपके लिवर की कार्यप्रणाली और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, जिससे आपको पीलिया के लक्षणों में राहत मिल सकती है।

कब्‍ज और अपच में लाभकारी

कचनार की छाल का अर्क और पाउडर पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है। यह अपच और कब्‍ज से राहत दिला सकता है, क्‍योंकि यह पाचन क्रिया को ठीक करता है। कचनार के अर्क का इस्तेमाल करने से पेट संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। ये पेट को साफ करने और बेहतर पाचन के लिए बहुत मददगार है।

वहीं, जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, खराब लाइफस्टाइल के कारण तनाव होता है और इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।