खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में बदलते मौसम में लोग मौसमी बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं। गर्मियों के मौसम में तापमान ज्यादा होने के चलते शरीर जल्दी थक जाता है। ऐसे समय में शरीर को ठंडा रखने के लिए गुड़ का पानी एक प्राकृतिक तरीका है और यह सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। गुड़ का पानी डिहाइड्रेशन, पाचन में सुधार करना और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। द डाइट एक्सपर्ट्स की सीईओ और हेड डायटीशियन सिमरत कथूरिया ने गुड़ के पानी के फायदे बताए हैं।
डायटीशियन सिमरत कथूरिया के मुताबिक, गर्मियों में अधिक गर्मी के कारण शरीर थक जाता है। शरीर को ठंडा रखने के कुछ प्राकृतिक तरीके बहुत उपयोगी हो सकते हैं। इन्हीं उपयोगी चीजों में से एक है गुड़ का पानी। इस पानी को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। गुड़ के पानी में विटामिन और खनिज होते हैं। ये शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। गुड़ का पानी पीने से गर्मियों में शरीर के तापमान को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, सिरदर्द और थकान से भी मुक्ति मिल जाती है।
टॉक्सिन बाहर निकालेगा
गर्मियों में गुड़ का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इससे त्वचा स्वस्थ बनते के साथ-साथ चमक उठती है। इसके अलावा इस पानी के सेवन करने से मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे।
हीमोग्लोबिन बढ़ेगा
गुड़ में आयरन की मात्रा अधिक होती है। गुड़ का पानी पीने से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है, जिसके चलते एनीमिया की समस्या होना का खतरा कम हो जाता है। इससे शरीर एनर्जेटिक बना रहता है।
डिहाइड्रेशन
गर्मियों में अत्यधिक पसीना आने से शरीर से पानी की कमी हो सकती है। गुड़ का पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति होती है। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता।
इम्यूनिटी बूस्ट
गुड़ के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले सर्दी, खांसी और वायरल बुखार जैसे संक्रमण दूर हो जाएंगे। इसे रोजाना पीने से आपका शरीर हल्का रहेगा।
हीट स्ट्रोक
गर्मियों के दौरान कई लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। गुड़ का पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है। यह सनबर्न से बचाता है। यह चक्कर आने और उनींदापन जैसी समस्याओं से बचाता है।
लिवर की सफाई
गुड़ का पानी लिवर को साफ रखता है। रक्त शुद्धिकरण प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से होती है। इससे लीवर से संबंधित समस्याएं कम हो जाती हैं। शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
Belly Fat: पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।