देसी घी का इस्तेमाल नियमित रूप से आहार में किया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते है। इससे न केवल पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी राहत मिलती है। देसी घी पोषण से भरपूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, देसी घी सिर्फ खाना स्वादिष्ट बनाने के लिए नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। खासतौर पर जब इसे गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिया जाए, तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आचार्य बालकृष्ण ने घी के फायदे बताए हैं।
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, घी पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। घी में भरपूर मात्रा में विटामिन-के, विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस आदि कई पोषक गुण होते हैं। यह इम्यून सिस्टम बूस्ट करने के साथ-साथ कब्ज, जोड़ों में दर्द और आंतों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
कब्ज से मिलेगी राहत
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो देसी घी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। देसी घी में लुब्रिकेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आंतों को चिकनाई प्रदान कर पाचन को सुधारता है। सुबह खाली पेट लेने से बॉवेल मूवमेंट स्मूद होता है और पुरानी कब्ज भी दूर होती है। पुराने समय से ही भोजन से पहले एक चम्मच घी खाया जाता था, जिससे आंत को बेहतर काम करने में मदद मिलती है।
जोड़ों के दर्द में आराम
घी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके साथ ही घी का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। घी प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करता है। ये जोड़ों की लुब्रिकेशन बढ़ाता है, जिससे चलने-फिरने में दर्द नहीं होता।
इम्यूनिटी बूस्ट
घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड बीमारियों से लड़ने वाली टी सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है। देसी घी शरीर की पाचन अग्नि को बढ़ाता है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ घी का सेवन करने स्किन को बहुत फायदा मिलता है। ये कॉम्बिनेशन शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन ग्लो करती है। इससे बालों का झड़ना और ड्रायनेस भी कम होती है।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।