अलसी (Flaxseed) एक पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में मदद करता है। इसके बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। अलसी (Alsi Ke Fayde) का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। इसके सेवन जो शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। अलसी शुगर, त्वचा और बालों समेत कई बीमारी के लिए फायदेमंद होती है।

अलसी के फायदे

नियमित तौर पर अलसी का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही कोलेस्ट्ऱ़ॉल को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में मददगार

अलसी के बीजों को खाने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। अलसी टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अलसी में विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को नमी प्रदान करता है और बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।

कैसे करें अलसी का सेवन

अलसी के बीज को बारीक पीस कर उसका सेवन करने से बॉडी को पोषक तत्वों का अवशोषण कुशलता से करने में मदद मिलती है। इन्हें पीसने के लिए आप कॉफी ग्राइंडर, ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप स्टोर से प्री-ग्राउंड अलसी मील भी खरीद सकते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि अलसी के बीजों को बासी होने से बचाने के लिए रेफ्रिजरेटर या फ्रीजर में एक एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं।

  • पाउडर- भुनी हुई अलसी को पीसकर पाउडर बनाएं और इसे पानी, स्मूदी, या दही में मिलाकर सेवन करें।
  • सलाद- सलाद या सूप पर छिड़ककर खाएं।
  • रोटी में मिलाएं- आटे में अलसी का पाउडर मिलाकर रोटियां बनाएं।
  • अलसी का तेल- इसे सलाद ड्रेसिंग में इस्तेमाल करें।

सावधानियां

  • अलसी का अधिक मात्रा में सेवन से पेट की समस्या हो सकती है।
  • अलसी को कच्चा न खाएं, क्योंकि इसमें कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स हो सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं और दवाइयों पर निर्भर लोगों को इसे डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।