Benefits Of Roasted Garlic With Ghee: आजकल के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में अपने खानपान का अधिक ध्यान रखना पड़ता है। खानपान से सिर्फ शरीर ही हेल्दी नहीं, बल्कि कई बीमारियों के भी बचाव होता है। ऐसे में रसोई में रखा लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लहसुन और घी का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। लहसुन घी में भूनने के बाद काजू बादाम से भी बहुत शक्तिशाली बन जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से शरीर बंद नसें भी खोली जा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं लहसुन को घी में भूनकर खाने के फायदे…

लहसुन के फायदे (Lahsun Ke Fayde)

लहसुन का सेवन खाने और दवा के रूप में किया जाता है। सर्दियों के मौसम (Winter Health Tips) में लहसुन खाने से सर्दी- जुकाम, खांसी, बुखार, सूजन, हार्ट और कोलेस्ट्रॉल की समस्या को खत्म कर देता है। ठंड के मौसम में हड्डियों में दर्द (Bone Pain) होने की समस्या अधिक देखी जाती है। हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए और लहसुन में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

हार्ट के लिए अच्छा

लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। लहसुन में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम और कॉपर होता है। इसके अलावा घी में विटामिन ए, के, ई, डी, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लहसुन को घी में भूनकर खाने से हार्ट से संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

लहसुन पाचन के लिए भी अच्छा होता है। इसे घी में भूनकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ये कब्ज और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल का होगा अंत

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से नसों में ब्लॉकेज होने लगते हैं। लहसुन को घी में भूनकर खाने से बंद नसों को खोलने में मदद मिल सकती है। लहसुन घी में भूनने के बाद काजू बादाम से सभी अधिक शक्तिशाली हो जाता है। इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सबसे कारगर देसी नुस्खा माना जाता है।

इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।