मखाना एक सुपरफूड है, जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को एनर्जी प्रदान करने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कुछ अमीनो एसिड भी होते हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। डाइटिशियन श्वेता शाह पांचाल ने मखाने खाने का सही समय और तरीका बताया है।
डाइटिशियन श्वेता शाह पांचाल के मुताबिक, मखाना एक ऐसा सुपर फूड है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी अनमोल है। मखाने का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से और सही तरीके से सेवन कई क्रॉनिक बीमारियों से बचा सकता है। मखाना हार्ट हेल्थ, हड्डियों की कमजोरी, तनाव और नींद की समस्या से राहत दिलाता है।
मखाना खाने का सही समय और तरीका
- सुबह खाली पेट या शाम को स्नैक्स के रूप में खाएं।
- भूनकर, हल्के घी में सेंक कर या दूध में उबालकर खा सकते हैं।
- दिन में एक मुट्ठी मखाना खा सकते हैं।
मोटापा कम करने में असरदार
मखाने में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। मखाना वजन घटाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। मखाने में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है, जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने में मददगार होता है।
शुगर कंट्रोल
मखाने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसका मतलब यह है कि मखाने खाने से आपके ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि नहीं होती है, बल्कि शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है।
तनाव और नींद की समस्या
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड होते हैं, जो दिमाग को शांत रखते हैं और नींद सुधारने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले भुना हुआ मखाना तनाव कम कर सकता है।
हड्डियों की कमजोरी
मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी है। रोजाना 1 मुट्ठी मखाने दूध के साथ खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
पाचन तंत्र मजबूत
मखाना पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। मखाने में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
मखाना पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। मखाने में पोटैशियम अधिक और सोडियम कम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आवश्यक है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।