हमारे आसपास कई प्रकार के पेड़-पौधे होते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं। बस इनकी सही पहचान और सही उपयोग करना बहुत जरूरी है। इसी में मोरिंगा भी शामिल है। सहजन या मोरिंगा एक ऐसा पेड़ है जिसके फूल, पत्तियां और सहित पेड़ का हर हिस्सा कीमती है। मोरिंगा कई बीमारियों का इलाज करने में उपयोगी होता है। न्यूट्रिशनिस्ट और पर्सनल ट्रेनर दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मोरिंगा के फायदे बताए हैं।
दिग्विजय सिंह के मुताबिक, यह एक बेहतरीन सुपरफूड है, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं। इसके ताजे पत्तों का सेवन कर सकते हैं या फिर खाने के बाद या साथ में 1-2 चम्मच ले सकते हैं। मोरिंगा में दूध के मुकाबले तीन गुना ज्यादा कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत ही जरूरी है, जो लोग दूध या दुग्ध पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं वह मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मोरिंगा में केले से कई गुना ज्यादा पोटैशियम होता है, जो दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
मोरिंगा की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं। मोरिंगा की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी, बी कॉम्प्लेक्स, बीटा-कैरोटीन, अमीनो एसिड, फिनोलिक्स और 40 से अधिक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।
शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलेंगे
मोरिंगा पाउडर शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में बहुत असरदार होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर को अंदरूनी रूप से साफ करने में मददगार होते हैं।
सूजन में असरदार
सूजन संक्रमण या किसी तरह की चोट से उबरने के लिए मोरिंगा की पत्तियां फायदेमंद होती हैं। इसका सेवन करने से सूजन, दिल के रोग और कैंसर जैसी समस्याओं का उपचार होता है। इसमें सूजन-रोधी गुण भरपूर मात्रा में होते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल
मोरिंगा का सेवन करने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लड शुगर हाई होने से दिल के रोगों का खतरा ज्यादा होता है,अगर इन पत्तियों का सेवन किया जाए तो आसानी से ब्लड शुगर कों कंट्रोल रख सकते हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि मोरिंगा ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। 30 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि तीन महीने तक हर दिन 7 ग्राम मोरिंगा की पत्तियों का पाउडर लेने से ब्लड शुगर का स्तर औसतन 13.5% कम हो गया था।
स्किन के लिए लाभकारी
मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियां कम करती है। इसमें संतरे से सात गुना अधिक विटामिन सी होता है। काले धब्बों को कंट्रोल करता है। एक चम्मच मोरिंगा पाउडर दो चम्मच दही में मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। इसे ठंडे पानी से धोएं। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से स्किन चमकदार और हेल्दी हो जाएगी।
मोरिंगा में विटामिन सी पाया जाता है, जो सेहत और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। मोरिंगा का सेवन करने से शरीर को अच्छी मात्रा में आयरन मिलता है। यह शरीर को एक्टिव रखने के लिए उपयोगी होता है। मोरिंगा को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है या फिर मोरिंगा को पानी में मिलाकर दिन में एक से दो बार पिया जा सकता है।
सर्दियों के मौसम में पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में पेट की सफाई करने के लिए कुछ हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स का सेवन लाभकारी हो सकता है।