Vitamin B12 Deficiency: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जबकि हेल्दी और फिट शरीर के लिए विटामिन और पोषक तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर में विटामिन की कमी होने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। विटामिन बी12 बॉडी के लिए एक आवश्यक विटामिन है, जो बॉडी के जरूरी कामों को पूरा करने में मदद करता है। विटामिन बी12 की कमी से मानसिक स्वास्थ्य, रक्त कोशिकाओं और हड्डियों पर असर पड़ता है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। खजूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को हेल्दी रखते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने खजूर के फायदे बताए हैं।
खजूर के फायदे
- शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
- शरीर को एनर्जी देता है।
- इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व
खासतौर पर सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12 के अलावा विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी5, बी6 और बी9 भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें सेलेनियम, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
कफ की बीमारी में प्रयोग
जिन लोगों को कफ की बीमारी है और बलगम की शिकायत रहती है तो उनके लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। 15-20 खजूर के बीज निकाल लें और उन खजूरों को दूध में पकाएं। जब यह दूध गाढ़ा हो जाए तो उसका सेवन करें। इसके सेवन से कफ संबंधी सभी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा।
प्रोस्टेट की बीमारी में असरदार
खजूर प्रोस्टेट की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुत ही असरदार होता है। यदि आपको प्रोस्टेट ग्लैंड, मूत्र संबंधी समस्या, किडनी में दिक्कत है तो 4-5 खजूर को चबाकर खाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर स्वास्थ्य को कई फायदे होंगे।
पाचन तंत्र के लिए अच्छा
खजूर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इससे कब्ज, अपच और अन्य पाचन समस्याओं से राहत मिलती है। खजूर में मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। खजूर में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप और हृदय रोग के खतरे को कम करता है।
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
- मांसपेशियों में कमजोरी
- चलने में कठिनाई
- झुनझुनी और सुन्नता
खजूर खाने का सही तरीका
सर्दियों में दूध के साथ खजूर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आप इन्हें दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। यह तरीका विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद करता है और जरूरी विटामिन और पोषक तत्व प्रदान करता है। खजूर को इस तरह खाने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है और तुरंत एनर्जी मिलती है।
इसके अलावा सर्दियों की ठंड इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है और हार्ट संबंधी जोखिम बढ़ा सकती है। सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन C युक्त फूड का सेवन बहुत जरूरी है।